Mausam Ki Jankari: दक्षिण भारत में बारिश का अनुमान, जानें अपने राज्य का हाल

Mausam Ki Jankari: दक्षिण भारत में बारिश का अनुमान, जानें अपने राज्य का हाल
X
Mausam Ki Jankari: फरवरी का महीना जैसे-जैसे आगे बढ़ता जा रहा है वैसे-वैसे गर्मी बढ़ती जा रही है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, दिल्ली समेत कई राज्यों में आज मौसम साफ रहने का अनुमान है। दिल्ली में आज सुबह हलका कोहरा जरूर देखने को मिला लेकिन अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

Mausam Ki Jankari: फरवरी का महीना जैसे-जैसे आगे बढ़ता जा रहा है वैसे-वैसे गर्मी बढ़ती जा रही है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, दिल्ली समेत कई राज्यों में आज मौसम साफ रहने का अनुमान है। दिल्ली में आज सुबह हलका कोहरा जरूर देखने को मिला लेकिन अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार आज सुबह दिल्ली के कुछ एक इलाकों को छोड़कर सभी जगह मौसम साफ दिखाई दिया।

वहीं मुंबई में आज आसमान साफ रहने का अनुमान है। यहां न्यूनतन तापमान 22 डिग्री और अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। जबकि चेन्नई में कहीं-कहीं बादल छाए रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 22 डिग्री और अधिकतम 32 डिग्री रहने के आसार हैं।

जम्मू-कश्मीर में बारिश की संभावना

पश्चिमी विक्षोभ के चलते जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी की संभावनाएं बनी रहेंगी, जम्मू में भी आशिंक बादल छाए रहने के अनुमान है। लेह में भी बादल छाए रहेंगे। कोलकाता में कुछ जगहों पर सुबह कोहरा छाया दिखा लेकिन दिनभर आसमान साफ रहने का अनुमान है। तापमान 20 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। वहीं वहीं बात करें गुवाहाटी की तो वहां आंशिक तौर पर बादल छाए हुए हैं, कहीं-कहीं धूप भी देखने को मिल रही है।

यूपी का मौसम

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में दिन भर धूप देखने को मिलेगी। न्यूनतम तापमान 21 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री रहने के अनुमान है। वहीं गाजियाबाद में वायु गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में बनी हुई है। आज सुबह गाजियाबाद की गुणवत्ता 378 दर्ज की गई। वहीं दिल्ली में आज वायु प्रदूषण के स्तर में थोड़ा सुधार देखने को मिला है।

Tags

Next Story