Mausam Ki Jankari: 4 दिन बाद दिल्ली-हरियाणा और राजस्थान में पड़ेगी कड़ाके की ठंड, 12 राज्यों में आज बारिश, जानें मौसम का हाल

Mausam Ki Jankari: पूरे भारत में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। उत्तर भारत में बर्फबारी, बारिश और ठंड का सितम जारी है तो वहीं दक्षिण भारत में बारिश हो रही है। चक्रवाती तूफान मैंडूस को लेकर अभी भी अलर्ट जारी है। छत्तीसगढ़ में ठंड लगातार बढ़ती जा रही है। इस बीच मौसम विभाग ने चक्रवात को लेकर अलर्ट जारी किया है। बंगाल के रिज में बना ताकतवर चक्रवात मैंडूस तमिलनाडु से टकराने वाला है।
दिल्ली एनसीआर का मौसम
मौसम विभाग के मुताबिकm दिल्ली में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री और अधिकतम तापमान 25 डिग्री रहने की उम्मीद है। दिल्ली में सुबह हल्का कोहरा भी देखा। राजधानी का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) बेहद खराब श्रेणी में चल रहा है। बीते कुछ दिनों पहले ही गुणवत्ता में मामूली सुधार हुआ था। दिल्ली-एनसीआर में अभी मौसम स्थिर रहने वाला है। लेकिन आने वाले 4 दिनों के अंदर भीषण ठंड के संकेत हैं।
जम्मू-हिमाचल और उत्तराखंड का मौसम
हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी की संभावना है। कई इलाकों में मौसम साफ रहेगा। हिमाचल में 10 दिसंबर को राज्य के मध्यम और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है। जम्मू कश्मीर और उत्तराखंड में 13 दिसंबर तक बारिश की वजह से ठंड और बढ़ जाएगी। दिसंबर में सामान्य से 71 फीसदी कम बारिश की संभावना है।
उत्तर भारत का मौसम
उत्तर भारत के ऊंचाई वाले इलाकों में हो रही बर्फबारी की वजह से मैदानी इलाकों में ठंड का सितम बढ़ता ही जा रहा है। बिहार, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में 15 दिसंबर तक ठंड काफी बढ़ जाएगी। इसके साथ ही पारा तेजी से नीचे लुढ़कता जा रहा है। राजस्थान में शनिवार को मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। कई जिलों का न्यूनतम तापमान 10.0 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा तो कहीं पारा कम रहा।
देश के इन राज्यों में बारिश का अलर्ट
आईएमडी ने कहा कि चक्रवाती तूफान 'मैंडूस' दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर बढ़ा है। पुडुचेरी और हरिकोटा में बारिश जमकर होगी। क्योंकि चक्रवाती तूफान यहां से होकर गुजरेगा। मौसम एजेंसी स्काईमेट वेदर के मुताबिक, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना, ओडिशा, विदर्भ, मराठवाड़ा, पुडुचेरी, गोवा, हरिकोटा और दक्षिण मध्य महाराष्ट्र के कई इलाकों में बारिश की चेतावनी जारी कर दी गई है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS