Mausam Ki Jankari: पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम में रहेगा उतार- चढ़ाव, इन राज्यों में गर्मी का प्रकोप

Mausam Ki Jankari: पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के चलते जितनी बेमौसम बारिश का कहर देखने को मिला, ठीक इसके विपरीत पिछले साल की तरह इस बार गर्मी का प्रकोप सबसे ज्यादा देखने को मिलेगा। इस बार के मानसून (Monsoon) सामान्य से अधिक रहने की संभावना है।
आईबीएम (IBM) मौसम कंपनी के अनुसार, 31 मई को केरल में मानसून (Monsoon) दस्तक दे सकता है। अगर यह अनुमान सही साबित होती है, तो पिछले साल से ज्यादा इस बार की गर्मी झेलना पड़ सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, इस साल के गर्मी का मौसम लोगों को बेहाल करने वाला है।
उत्तर पश्चिमी मैदानी इलाकों में गर्मी का प्रकोप पिछले साल की तुलना में इस साल अधिक देखा जा सकता है। विभाग के अनुसार,अप्रैल से जून के दौरान औसत तापमान 0.5 से 1.0 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने की संभावना है।
इन राज्यों में रहेगा गर्मी का लहर
मौसम पूर्वानुमान के अनुसार इस साल सबसे ज्यादा गर्मी का प्रभाव उत्तर पश्चिम भारत में हरियाणा (Haryana weather), राजस्थान (Rajasthan weather),दिल्ली (delhi weather) में देखने को मिल सकता है। आशंका है कि गर्मी का प्रकोप अप्रैल से दस्तक दे देगी।
आशंका है कि अप्रैल से ही गर्मी दस्तक देने लगेगी। इसके कारण अप्रैल, मई और जून के महीने में सामान्य से अधिक गर्म हो सकते हैं। इस साल गर्मी मौसम में औसत अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक रहने का अनुमान है।
इसके कारण दिन में खिलने वाला धूप लोगों को लू की तरह चलने वाली गर्मी का एहसास कराएगा। हालांकि, रात के दौरान तापमान में मामूली बदलाव हो सकता है। इस साल गर्मी का असर मैदानी इलाकों के साथ-साथ पहाड़ी इलाकों में भी अधिक रहने की संभावना है।
पिछले 24 घंटों में लगातार तापमान में बढ़ोतरी
अगर हरियाणा (Haryana weather) की बात की जाए तो अधिकांश जिलों में दिन का तापमान 30 डिग्री पार कर चुका है। पिछले 24 घंटों में लगातार तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। तीन से चार डिग्री तक की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। फरीदाबाद में दिन का पारा 33 डिग्री सेल्सियस, नारनौल में 32.3 डिग्री, हिसार और करनाल में 30 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।
जबकि रात का तापमान 17 डिग्री के पार पहुंच चुका है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले दो से तीन दिनों में दिन के तापमान में दो से तीन डिग्री की वृद्धि हो सकती है। इससे रात का तापमान भी बढ़ सकता है। हालांकि अगर थोड़ी बहुत बारिश हुई तो तापमान घट सकता है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS