Mausam ki Jankari: उत्तर भारत के लिए मौसम विभाग की भविष्यवाणी, दिल्ली से हरियाणा तक दिखी कोहरे की हल्की चादर, जानें अन्य राज्यों का मौसम

उत्तर भारत के सभी राज्यों में ठंड दस्तक दे चुकी है। उत्तर-पश्चिम भारत में दिसंबर से लेकर फरवरी माह तक न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे रहने की संभावना है। वहीं, इस बीच दक्षिणी राज्यों में बारिश का सिलसिला जारी है। स्काईमेट के मुताबिक, हिमाचल, कश्मीर और उत्तराखंड में आज 2 और कल 3 दिसंबर के बीच पश्चिमी विक्षोभ पहुंचेगा। जिसकी वजह से ऊपरी इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है।इसका असर मैदानी इलाकों में नहीं दिखेगा। उत्तर पश्चिमी, मध्य तथा पूर्वी भारत का मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
मौसम विभाग ने बताया कि दिसंबर से फरवरी तक उत्तर भारत के कई हिस्सों और मध्य भारत के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे रहने की संभावना है। दक्षिणी राज्यों में बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक, आज यानी 2 दिसंबर को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री और अधिकतम तापमान 25 डिग्री रिकॉर्ड किया जा सकता है। वहीं आज कोहरा भी देखने को मिलेगा। आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट दर्ज हो सकती है। हरियाणा राज्य में मौसम 3 दिसंबर तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब में आने वाले 10 दिनों में ठंड बढ़ जाएगी। में 9 और 10 नवंबर को हल्की बारिश हो सकती है। मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, तमिलनाडु के दक्षिणी हिस्सों और केरल के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक-दो जगहों पर भारी बारिश हो सकती है. जबकि, तटीय कर्नाटक, लक्षद्वीप, मणिपुर और मिजोरम में हल्की बारिश संभव है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS