Mausam Ki Jankari: बारिश को लेकर इन राज्यों में येलो अलर्ट जारी, IMD ने दिल्ली को लेकर की ये बड़ी भविष्यवाणी

पिछले हफ्ते हुई लगातार बारिश के बाद राजधानी दिल्ली में एक बार फिर धुप निकलने लगी है। इसके कारण यहां के तापमान में वृद्धि देखने को मिल रही है। जिससे लोगों गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। भारतीय मौसम विभाग (india meteorological department) के अनुसार, दिल्ली के आधिकारिक मानक केंद्र सफदरजंग वेधशाला में अधिकतम तापमान (maximum temperature) सामान्य के बराबर 34.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
वहीं, पीतमपुरा में सबसे ज्यादा 36 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग (meteorological department) ने भविष्यवाणी की है कि गुरुवार को दिल्ली में आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे और तेज धूप रहेगी. वहीं हवा की गति मध्यम रहेगी और आर्द्रता का स्तर भी सामान्य रहेगा।
इससे पहले बुधवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान (minimum temperature) 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक था। आईएमडी ने कहा कि दिन भर आंशिक रूप से बादल छाए रहे और अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रिकॉर्ड किया गया। वही देश के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी शुरू हो गई है। जम्मू-कश्मीर से लेकर हिमाचल और उत्तराखंड में हल्की बर्फबारी शुरू हो गई है।
वहीं दूसरी ओर मानसून कमजोर पड़ने लगा है। हालांकि इसके बावजूद देश के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो रही है। इसको लेकर मौसम विभाग (meteorological department) ने 30 सितंबर तक कई राज्यों में बारिश का अलर्ट (rain alert) जारी किया है। वहीं 1 अक्टूबर से ओडिशा में भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने ओडिशा, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश समेत देश के 9 राज्यों में येलो अलर्ट जारी किया है। जबकि कुछ राज्यों में आज भारी बारिश की होने की संभावना है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS