Mausam Ki Jankari: मुंबई समेत 13 राज्यों में भीषण बारिश का येलो अलर्ट, उत्तर भारत में ऐसा रहेगा आज मौसम

केरल और महाराष्ट्र से आगे बढ़ रहा मानसून का असर धीरे-धीरे देश के अन्य राज्यों में भी देखने को मिल रहा है। अभी तक महाराष्ट्र में मानसून का असर 30 फीसदी इलाकों में ही दिखा है। रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई में कम से कम 3 घंटे तक झमाझम बारिश हुई। मौसम विभाग ने 13 राज्यों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी कर दिया है।
मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिण और उत्तर पूर्वी भारत के राज्यों में बारिश की चेतावनी है, तो वहीं दूसरी तरफ उत्तर भारत के दिल्ली, पंजाब, हरियाणा जैसे राज्यों में तेज धूप का असर रहेगा। अन्य राज्यों मध्य प्रदेश, गुजरात, दिल्ली, उत्तर प्रदेश में मौसम का उतार चढ़ाव जारी रहेगा। यूपी, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, गुजरात और एमपी में 20 जून के बाद मानसून पहुंचेगा।
मौसम विभाग ने पूर्वोत्तर राज्य सिक्किम, असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश, उत्तर भारत के राज्य राजस्थान, झारखंड, बिहार के अलावा मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, ओडिशा समेत बंगाल में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी कर दिया है।
बंगाल में बिजली गिरने से 26 की मौत
जानकारी के लिए बता दें कि मुंबई में बारिश को लेकर प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी है। मुंबई में बीते दिन हुई बारिश के बाद जर्जर इमारतों को खाली करने के आदेश प्रशासन की तरफ से दिए गए हैं। जबकि बंगाल के 3 जिलों में बिजली गिरने से कम से कम 26 लोगों की मौत हो चुकी है। जिसके बाद केंद्र सरकार ने मरने वालों को 2 लाख रुपये के मुआवजे का ऐलान किया है।
प्री मानसून जारी
मध्य प्रदेश के इंदौर और छिंदवाड़ा सहित कई जिलों में प्री मानसून की बारिश शुरू हो चुकी है। इसके साथ ही झारखंड के कई जिलों में बारिश की चेतावनी दी है। जबकि पंजाब और हरियाणा जैसा राज्यों में तेज धूप जारी और आगे गर्मी ने जोर पकड़ेगी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS