मौसम की जानकारी : नागपुर में भारी बारिश से सड़कों पर भरा पानी, जानें अगले 24 घंटों का हाल

मौसम की जानकारी (Mausam Ki Jankari) : नये साल 2020 की शुरुआत में ही महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में जमकर बारिश हुई है। बारिश की वजह से सड़कों पर जलभराव हो गया है।
जलभराव क कारण लोगों को आने जानें में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ट्रैफिक की रफ्तार भी थम गई है। सड़कों पर जगह-जगह जाम भी देखने को मिल रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक महाराष्ट्र में नागपुर के कुछ हिस्सों में आज सुबह से भारी बारिश हो रही है।
आसमान में छाए रहेंगे बादल
मौसम विभाग के मुताबिक आज नागपुर का अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। आज आसमान में बादल छाए रहेंगे और कुछ हिस्सों में रुक रुक कर बारिश होती रहेगी।
मौसम विभाग की मानें तो महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में अगले 24 घंटों में हल्की बारिश का संभावना है। इस दौरान तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी। न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS