Mausam Update: मानसून से नॉर्थ-ईस्ट में बाढ़ का कहर, आज दिल्ली-हरियाणा-यूपी समेत कई राज्यों में मौसम की भविष्यवाणी

देश में केरल (Kerala) से चला मानसून अब उत्तर और पूर्वोत्तर भारत में दस्तक दे चुका है। मौसम पूरी तरह से बदल गया है। वहीं नॉर्थ-ईस्ट (North East Flood) के राज्यों में बाढ़ से बुरा हाल है। लाखों लोग बेघर हो चुके हैं और कई लोगों की बाढ़ की वजह से मौत हो चुकी है। इसी बीच असम में पीएम मोदी ने सीएम से बात की है और हर संभव मदद के लिए कहा है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा को राज्य में मौजूदा बाढ़ की स्थिति के बारे में जानने के लिए फोन किया और उन्हें केंद्र से हर संभव मदद का आश्वासन दिया। बाढ़ की वजह से असम, मेघालय-त्रिपुरा में कहर जारी है। राहत बचाव दल लगातार लोगों को बचा रहा है। अकेले असम में चार बच्चों समेत आठ और लोगों की मौत हो गई। जिससे मरने वालों की संख्या 25 बताई जा रही है और भूस्खलन में हताहतों की संख्या 62 हो गई।।
एक रिपोर्ट के मुताबिक, राज्य के 32 जिलों में फैले करीब 31 लाख लोग बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। ब्रह्मपुत्र और उसकी सहायक नदियों से बाढ़ का पानी 4,291 गांवों में घुस गया है। जबकि मेघालय में बाढ़ से ज्यादातर लोगों को विस्थापित होना पड़ा है। त्रिपुरा में 10 हजार लोग बेघर हो गए हैं। वहीं अगर अन्य राज्यों की बात करें तो बारिश का सिलसिला उत्तर भारत में शुरू हो गया है।
पूर्वोत्तर भारत में मानसून ने दस्तक दी है तो वहीं उत्तर भारत में मौसम पूरी तरह से बदल गया है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि राजधानी दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ में आज बारिश हो सकती है। दिल्ली एनसीआर में आसमान में बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली और इसके आस पास के इलाकों में 21 जून तक बारिश और बादल छाए रहने का अनुमान जताया है। आज न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस रहना का अनुमान लगाया गया है।
वहीं राजस्थान के कई शहरों में पिछले 24 घंटे में बारिश हुई है। 19 और 20 को भी बारिश की आशंका है। यूपी मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 5-6 दिनों में राज्य के अलग-अलग हिस्सों में बारिश होने की संभावना है। जबकि झारखंड मौसम विभाग ने कई जगहों पर भारी बारिश को लेकर चेतावनी दी है। मानसून के आने के बाद से मुंबई के कई इलाकों में अभी तक भारी बारिश नहीं हुई है। स्काईमेट वेदर ने बताया कि 20 जून यानी सोमवार से मुंबई में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। बारिश का कहर 4-5 दिनों तक रहेगा। जो 24 और 25 जून को तेज बारिश होगी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS