Aap Win Mcd Election: आप ने पहली बार भाजपा को सत्ता से हटाया, अभी तक कांग्रेस से ही जीती थी पार्टी

आम आदमी पार्टी ने पहली बार किसी चुनाव में भाजपा को सीधे पटखनी दी है। इससे पहले आम आदमी पार्टी कांग्रेस को ही चुनावों में हराती नजर आई थी। चुनावों में सिर्फ कांग्रेस को हराने के चलते ऐसा लगता था कि आम आदमी पार्टी भविष्य में चलकर कांग्रेस की जगह ले सकती है। हालांकि एमसीडी चुनावों में आम आदमी पार्टी ने साबित कर दिया है कि वह भाजपा को भी चुनावों में हरा सकती है।
आम आदमी पार्टी ने जब सबसे पहले दिल्ली विधानसभा का चुनाव लड़ा, तब कांग्रेस सत्ता में थी। उस वक्त कांग्रेस को सत्ता की कुर्सी से हटाकर आप ने दिल्ली में सरकार बनाई थी। इसके बाद आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में लगातार अपनी सरकार बरकरार रखी। इसके बाद 2017 में आप ने पंजाब में चुनाव लड़ा। उस वक्त वहां पर भाजपा के गठबंधन की सरकार थी। तब भाजपा की गठबंधन की सरकार को हराकर कांग्रेस ने अपनी सरकार बनाई।
अब जब 2022 में पंजाब में विधानसभा चुनाव हुए तो आप ने कांग्रेस को हराकर पंजाब की सत्ता हासिल की है। इसके बाद से लगातार कहा जा रहा था कि आम आदमी पार्टी भारतीय राजनीति में कांग्रेस को रिप्लेस कर रही है। हालांकि दिल्ली एमसीडी की सत्ता पर 15 साल से काबिज बीजेपी को हराकर आप ने साबित कर दिया है कि उसे कम आंकना किसी भी राजनीतिक दल के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है।
पंजाब में जीती, लेकिन कांग्रेस से हारी
पंजाब चुनावों की बात करें तो 2012 में बीजेपी गठबंधन ने इतिहास रचते हुए दोबारा सरकार बनाई थी। राजनीतिक जानकारों का कहना है कि उस वक्त कांग्रेस केंद्र में थी। उस वक्त अन्ना हजारे के दिल्ली आंदोलन का असर जनता पर गहरा प्रभाव था। बताया जाता है कि इसी आंदोलन के चलते पंजाब के लोगों ने कांग्रेस को न चुनकर बीजेपी महागठबंधन को विजयी बना दिया। पंजाब में हर विधानसभा चुनाव में सत्ता बदल जाती है। कांग्रेस को उम्मीद थी कि अवश्य ही 2017 में जीत मिलेगी। कांग्रेस के आकलन के अनुसार पार्टी को जीत मिली, लेकिन सबसे बड़ा हेरफेदल आम आदमी पार्टी ने किया।
दरअसल, आम आदमी पार्टी ने पंजाब में पहली बार 2017 का विधानसभा चुनाव लड़ा और पहले ही चुनाव में 20 सीटें हासिल कर ली। इस चुनाव में कांग्रेस 77 सीटें और शिरोमणि अकाली दल-बीजेपी गठबंधन केवल 18 सीटों तक सिमट गया था। इसके बाद 2022 के विधानसभा चुनावों में उम्मीद थी कि बीजेपी महागठंधन जीत सकता है, लेकिन आप ने पिछले विधानसभा चुनाव के मुकाबले और भी बड़ा उलटफेर कर दिया।
आप ने पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को हराकर पंजाब की सत्ता हासिल कर ली। हालांकि बीजेपी ने दावा किया था कि भले ही उनकी हार हुई है, लेकिन उनका वोट प्रतिशत बढ़ा है। बीजेपी यह भी दलील देती रही कि पंजाब में कांग्रेस सत्ता में थी और अब एक राज्य से कांग्रेस की सत्ता छीन ली गई है। इन सब समीकरणों को देखकर कहा जाता था कि आप बीजेपी की टीम बी है। हालांकि आप ने जिस तरह एमसीडी चुनावों में सीधे बीजेपी को पटखनी दी है, उसके मद्देनजर अब आप को बीजेपी की टीम बी कहना पूरी तरह गलत साबित हो गया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS