MCD Elections 2022: चुनाव के बीच दिल्ली मेट्रो और DTC ने किया टाइमिंग में बदलाव, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जारी की ये एडवाइजरी

राजधानी दिल्ली में नगर निगम चुनाव (Municipal elections in Delhi) के लिए आज वोटिंग हो रही है। चुनाव में लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दिल्ली मेट्रो, डीटीसी और दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने समय सारणी में बदलाव किया है। दिल्ली में 250 वार्डों पर वोटिंग सुबह 8 बजे से जारी है।
मतदान के दिन सुबह 4 बजे से दिल्ली मेट्रो सेवा जारी है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने कहा कि सभी लाइनों पर मेट्रो सेवाएं सभी टर्मिनल स्टेशनों से सुबह 4 बजे से मिल रही है। ट्रेनें सुबह 6 बजे तक सभी लाइनों पर 30 मिनट के अंतराल पर मिल रही है।
वहीं दूसरी तरफ दिल्ली परिवहन निगम ने भी सुबह 3 बजे से ही बसों की सेवा को शुरु कर दिया। क्योंकि चुनाव के दौरान कर्मचारियों को ड्यूटी पर समय से पहुंचने के लिए यह सुविधा दी गई। दिल्ली नगर निगम चुनाव के मद्देनजर राष्ट्रीय राजधानी में सभी बाजार आज बंद रहेंगे। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने राजधानी में चुनाव के दौरान जाम से बचने के लिए भी एडवाइजरी जारी कर दी है।
जानकारी के लिए बता दें कि एमसीडी चुनाव के लिए 250 वार्डों में 1.45 करोड़ से अधिक लोग मतदान कर रहे हैं। 1349 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। राज्य चुनाव आयोग के अधिकारियों द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में मतदाताओं की कुल संख्या 1 करोड़ 45 लाख 05 हजार 358 है। चुनाव के लिए 13638 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। 68 मॉडल मतदान केंद्र और 68 गुलाबी मतदान केंद्र बनाए गए हैं। चुनाव के लिए पुलिस बल की तैनाती के साथ सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इस बार 229 मतदाता ऐसे हैं, जिनकी उम्र 100 साल से अधिक है। दिल्ली में आम आदमी पार्टी, बीजेपी और कांग्रेस समेत अन्य कई दलों के उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS