तरणजीत सिंह संधू को अमेरिका में भारत का राजदूत नियुक्त किया गया

सीनियर राजनयिक तरणजीत सिंह संधू को अमेरिका में भारत का राजदूत नियुक्त किया गया है। विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी है। वर्तमान में विदेश सेवा 1988 बैच के अधिकारी तरनजीत सिंह संधू श्रीलंका में भारत के उच्चायुक्त हैं।
तरणजीत सिंह संधू ने वॉशिंगटन में हर्षवर्द्धन श्रृंगला का स्थान लिया है। वहीं हर्षवर्द्धन श्रृंगला को भारत का अगला विदेश सचिव नियुक्त किया गया है। हर्षवर्द्धन श्रृंगला इसी हफ्ते भारत लौटकर आए हैं और वह अब विदेश सचिव की जिम्मेदारी संभालेंगे।
विदेश मंत्री ने विजय गोखले को धन्यवाद दिया
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विदेश मंत्री एस जयशंकर ने आज रिटायर हो रहे विदेश सचिव विजय गोखले को भारतीय कूटनीति में योगदान के लिए धन्यवाद दिया। सीनियर राजनयिक हर्षवर्धन श्रृंगला को 2 साल के लिए नया विदेश सचिव नियुक्त किया गया है। वह बुधवार को पदभार ग्रहण करेंगे।
श्रृंगला को नया विदेश सचिव नियुक्त किया गया
भारत के मौजूदा विदेश सचिव विजय गोखले जनवरी महीने के अंत में रिटायर होने वाले हैं। गोखले के स्थान पर श्रृंगला को नया विदेश सचिव नियुक्त किया गया है। वहीं सीनियर राजनयिक तरणजीत सिंह संधू को अमेरिका का राजदूत बनाया गया है।
भारत और फ्रांस के संबंध गहरे हुए
इसके अलावा जावेद अशरफ को फ्रांस का राजदूत नियुक्त किया गया है। जावेद वर्तमान में सिंगापुर के राजदूत हैं। बता दें कि बीते कुछ सालों में भारत और फ्रांस के बीच राजनयिक संबंध काफी गहरे हुए हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS