आगामी विधानसभा चुनावों पर शाह की नजर, हरियाणा, महाराष्ट्र और झारखंड के नेताओं के साथ मंथन

लोकसभा चुनाव में जबर्दस्त जीत के बाद भारतीय जनता पार्टी की नजर अब आगमी विधानसभा चुनावों पर है। केंद्रीय गृहमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह ने विधानसभा चुनावों को लेकर रणनीति पर काम करना शुरू कर दिया है। शाह दिल्ली में हरियाणा, महाराष्ट्र और झारखंड के नेताओं के साथ विधानसभा चुनाव को लेकर मंथन कर रहे हैं।
Delhi: Meeting chaired by Union Home Minister and BJP President Amit Shah at party office with core groups of Haryana, Maharashtra and Jharkhand ahead of assembly elections in these states later this year. pic.twitter.com/edNhxmUfBJ
— ANI (@ANI) June 9, 2019
ठक में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल, भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री रामलाल, पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह, हरियाणा प्रदेश मंत्रिमंडल के सदस्य अनिल विज, समेत कई दिग्गज नेता मौजूद हैं।
बता दें कि इस साल के आखिरी में झारखंड, हरियाणा और महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव हैं। ऐसे में चुनावी रणनीति के लिए भाजपा अध्यक्ष अमित शाह दिल्ली में पार्टी कार्यालय पर एक बैठक बुलाई है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS