असम-मिजोरम सीमा विवाद को लेकर गृह सचिव के साथ हुई बैठक, बॉर्डर पर होगी जवानों की तैनाती, दोनों सीएम दिल्ली के लिए तलब

असम-मिजोरम के बीच सीमा विवाद के बाद अब गृह मंत्रालय ने हस्तक्षेप किया है। बुधवार को गृहसचिव ने अहम बैठक ली। बैठक में तय हुआ है कि दोनों राज्यों के विवादित इलाकों में खासकर एनएच-306 पर केंद्रीय सुरक्षा बल की तैनाती होगी। इसके साथ ही मंत्रालय ने दोनों राज्यों से शांति वार्ता जारी रखने के लिए कहा है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, विवाद के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों को दिल्ली तलब किया है। गृह मंत्रालय ने बुधवार को सीमा मुद्दे के तत्काल समाधान के लिए असम और मिजोरम के शीर्ष अधिकारियों को भी दिल्ली बुलाया था। असम के मुख्य सचिव जिष्णु बरूआ और मिजोरम के मुख्य सचिव लालनुनमाविया चोगंगायो दिल्ली पहुंचे। जहां गृह सचिव के साथ बैठक हुई।
जानकारी के लिए बता दें कि बैठक के दौरान सीमा विवाद के अलावा विभिन्न मुद्दों पर भी चर्चा हुई। अब अगली बैठक केंद्रीय गृह मंत्री की दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ होगी।
बीते दो दिन पहले असम-मिजोरम बॉर्डर पर हिंसा हुई थी। असम पुलिस और मिजोरम के नागरिक एक दूसरे से भीड़ गए थे। इस हिंसा के दौरान गोलीबारी में असम पुलिस के 6 पुलिसकर्मी और एक नागरिक की मौत हो गई थी। सीमा पर स्थिति अभी भी जटिल बनी हुई है। दोनों राज्य सरकारें अब भी सीमा पर गोलीबारी के लिए एक दूसरे पर आरोप लगा रही हैं। हिंसा के दौरान भी दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने गृह मंत्री से हस्तक्षेप की मांग की थी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS