मेहुल चोकसी की पत्नी प्रीति बोलीं- मुझे कैरेबियाई देशों के कानून के शासन पर पूरा भरोसा, वापसी को लेकर कही ये बात

भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी की पत्नी प्रीति चोकसी ने बुधवार को समाचार एजेंसी एएनआई से बात कर डोमिनिका के समुद्र तट पर चोकसी के साथ याट में देखी गई लड़की को लेकर अहम जानकारियां दी हैं। प्रीति चोकसी ने कहा कि मेरे पति को कई स्वास्थ्य समस्याएं हैं। वह एक एंटीगुआन नागरिक है और एंटीगुआ और बारबुडा संविधान के अनुसार सभी अधिकार, सुरक्षा प्राप्त करता है। मुझे कैरेबियाई देशों के कानून के शासन पर पूरा भरोसा है। हम जल्द से जल्द एंटीगुआ में उनकी सुरक्षित और सही वापसी का इंतजार कर रहे हैं।
प्रीति चोकसी ने आगे कहा कि मेरे पति को शारीरिक प्रताड़ना दी गयी। मानवाधिकारों की पूर्ण अवहेलना की गई। इस चीज से परिवार को बहुत पीड़ा हुई है। यदि कोई वास्तव में उन्हें जीवित वापस चाहता था, तो उन्हें शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने और उसका दुरुपयोग करने की आवश्यकता क्यों थी? चोकसी की पत्नी ने आगे कहा कि महिला मेरे पति को जानती थी, जब वह एंटीगुआ आती थी तो वह मेरे पति से मिलने आती थी। जो लोग उनसे मिले हैं, उनसे मैंने जो समझा है, मीडिया चैनलों पर दिखाई गई महिला वही महिला नहीं है जिसे वे बारबरा जैबरिका के नाम से जानते थे।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) का हजारों करोड़ रुपये के घोटाले के आरोपी फरार हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी को भारत लाने की तैयारी शुरू हो गई है। फिलहाल चौकसी डोमिनिका पुलिस की गिरफ्त में है। वहीं, भारत की टॉप जांच एजेंसिया भी डोमिनिका पहुंच चुकी है।
भारत के पास क्या हैं सबूत
मिली जानकारी के अनुसार, भारत से डोमिनिका पहुंची अधिकारियों की टीम मेहुल चोकसी को भारत को सौंपने के लिए अपील करेगी। भारत सरकार के पास कई मजबूत सबूत हैं। भारतीय अधिकारी पूरी कागजी तैयारी के साथ पहुंचे हैं। मेहुल चोकसी का पैन कार्ड, आधार कार्ड, पहचान पत्र भी शामिल है। चोकसी अभी भी भारत का ही नागरिक है। ये सभी दस्तावेज कोर्ट में पेश किए जाएंगे। जानकारी के लिए बता दें कि पीएनबी बैंक से 13,500 करोड़ रुपये के गबन का आरोप है। इस मामले की सीबीआई और ईडी जांच कर रहे हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS