10 संगठनों ने कृषि कानूनों के समर्थन में केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर को ज्ञापन सौंपा

कृषि कानूनों के समर्थन में आज 10 संगठनों ने केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर को ज्ञापन सौंपा है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, केंद्र सरकार के द्वारा लाये गए नए कृषि कानूनों के समर्थन में आल इंडिया किसान समन्वय समिति (All India Kisan Coordination Committee) से संबद्ध विभिन्न राज्यों के 10 संगठनों ने केंद्रीय कृषि मंत्री को सोमवार को एक ज्ञापन सौंपा है। ये संगठन उत्तर प्रदेश, केरल, तमिलनाडु, तेलंगाना, बिहार और हरियाणा आदि राज्यों से हैं।
Memorandum submitted by 10 organisations from various states like Uttar Pradesh, Kerala, Tamil Nadu, Telangana, Bihar and Haryana, associated with All India Kisan Coordination Committee, to Union Agriculture Minister, to extend their support the three farm laws pic.twitter.com/0s7pb5bXCz
— ANI (@ANI) December 14, 2020
इस दौरान केंद्रीय कृषि मंत्री ने कहा कि सभी पदाधिकारियों ने पत्र देकर कृषि सुधार बिलों का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि वो लंबे समय से ऐसे बिल के लिए संघर्ष कर रहे थे। मोदी सरकार ने ये नेक काम देश के किसानों के हित में किया है। हम इस बिल का स्वागत करते हैं। मैं सभी का हृदय से धन्यवाद देता हूं।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि किसान कृषि सुधार वाले तीनों नये कानूनों को वापस लेने की जिद पर अड़े हुए हैं। किसानों ने आज देशभर के जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन करने की भी घोषणा की है। साथ ही किसान अपनी मांगें पूरी कराने के लिए एक दिन के भूख हड़ताल पर हैं।
इस भूख हड़ताल में किसानों को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का साथ भी मिला है। क्योंकि दिल्ली के सीएम केजरीवाल आज उपवास पर हैं। किसान आंदोलन के चलते आज भी दिल्ली-एनसीआर के कई रास्ते बंद रहेंगे। आज किसान आंदोलन का 19वां दिन है। बीते 19 दिनों से किसान नये कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS