लॉकडाउन के बावजूद घर लौट रहे प्रवासी मजदूर, बस अड्डों पर उमड़ी भीड़

लॉकडाउन के बावजूद घर लौट रहे प्रवासी मजदूर, बस अड्डों पर उमड़ी भीड़
X
देश की राजधानी दिल्ली में लॉकडाउन लगने के बाद से ही प्रवासी मजदूरों के अपने घर लौटने का सिलसिला शुरू हो गया है। कल दोपहर से ही दिल्ली से यूपी जाने वाले लोगों की भीड़ देखी जा रही थी।

देश की राजधानी दिल्ली में लॉकडाउन (Lockdown) लगने के बाद से ही प्रवासी मजदूरों (Migrant Workers) के अपने घर लौटने का सिलसिला शुरू हो गया है। कल दोपहर से ही दिल्ली से यूपी जाने वाले लोगों की भीड़ देखी जा रही थी। लेकिन आज सुबह भी आनंद विहार और कौशांबी बस अड्डे पर लोगों की भारी भीड़ देखी जा रही है। लॉकडाउन के बाद से प्रवासी मजदूरों को अपने घरों की पलायन शुरू है।

बिहार व उत्तर प्रदेश के बड़ी संख्या में प्रवासी मजदूर लौटने के लिए संसाधन तलाशते नजर आए। दिल्ली के आनंद विहार बस टर्मिनल पर बीते सोमवार को बड़ी संख्या में प्रवासी मजदूर पहुंचे। वे अपने गृहग्राम वापस जाने के लिए निकले थे।

बता दें कि दिल्ली में बीते 19 अप्रैल की रात 10 बजे से 26 अप्रैल की सुबह 5 बजे तक लॉकडाउन का ऐलान किया गया है। इस बीच प्रवासी गाजियाबाद की सीमा पर एक मजदूर ने कहा कि हमारे लिए कोई काम नहीं है, और कोई भी मकान मालिक या सरकार हमें लॉकडाउन के दौरान मदद नहीं करेगा। इसलिए लौट रहा हूं।

Tags

Next Story