Coronavirus : भारत ने चीन से लोगों को निकालना किया शुरू, विदेश मंत्रालय ने भेजा विशेष हवाई जहाज

Coronavirus : कोरोना वायरस के डर से भारत ने चीन में फंसे छात्र और लोगों को निकालना शुरू कर दिया है। भारतीय विदेश मंत्रालाय ने चीनी अधिकारियों से इसको लेकर संपर्क किया है। चीन में पढ़ाई कर रहे छात्र और नौकरी कर रहे लोगों को वापस भेजने के लिए कहा है। वुहान शहर में फंसे छात्रों को निकालने के लिए विशेष हवाई जहाज भी भेजा गया है।
भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा है कि हमारा दूतावास चीनी सरकार के संपर्क में है। हम लोगों को निकालने की कोशिश कर रहे हैं। वुहान शहर में एक विशेष विमान भेजकर छात्रों को निकालने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि भारत सरकार इस पर काम कर रही है और बहुत जल्द कुछ समाधान मिल जाएगा।
दो सप्ताह तक रहेंगी निगरानी
चीन से भारत सरकार लोगों और छात्रों को वापस ला रही है। चीन से आने वाले लोगों को दो सप्ताह तक चिकित्सकीय निगरानी में सरकार रखेगी। इसके बाद ही उन्हें घर जाने दिया जाएगा। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने कहा कि हम चीन से भारतीयों को वापस लाने के लिए चीनी अधिकारियों के संपर्क में हैं। एक बार जब उन्हें वापस लाया जाता है तो उन्हें 2 सप्ताह के लिए चिकित्सकीय निगरानी में रखा जाएगा।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS