दिल्ली एम्स के बाद अब सरकार के इस मंत्रालय का Twitter अकाउंट हैक, मामले की जांच शुरू

दिल्ली एम्स के बाद अब सरकार के इस मंत्रालय का Twitter अकाउंट हैक, मामले की जांच शुरू
X
एक बार फिर मोदी सरकार पर साइबर अटैक हुआ है। बीते सप्ताह दिल्ली एम्स और उसके बाद अब जल मंत्रालय का ट्विटर अकाउंट हैक हो गया है।

देश में लगातार हैकिंग के मामले बढ़ रहे हैं। कुछ दिनों पहले दिल्ली एम्स का सर्वर हैक हो गया था। अब केंद्र सरकार के एक मंत्रालय का ट्विटर अकाउंट हैक कर लिया गया है। लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि है हैकर्स ने गुरुवार सुबह इस घटना को अंजाम दिया। जल शक्ति मंत्रालय के ट्विटर से सुई वॉलेट नाम का ट्वीट किया गया।


मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय का ट्विटर हैंडल गुरुवार को हैक कर लिया गया। मामले की सूचना मिलते ही तुरंत सुरक्षा एजेंसियां ​​जांच में जुट गईं। हालांकि, ट्विटर हैंडल को रिकवर कर लिया गया है। इससे पहले दिल्ली एम्स का सर्वर 48 घंटे तक डाउन रहा था। जल शक्ति मंत्रालय के अकाउंट से क्रिप्टो वॉलेट सुई वॉलेट को बढ़ावा देने वाला एक ट्वीट सबसे पहले सुबह 5 बजकर 38 मिनट पर जारी हुआ था। सुई के लोगो और नाम को प्रतिबिंबित करने के लिए इसकी कवर फोटो के साथ प्रोफाइल को भी बदल दिया गया।

जांच में जुटे एक्सपर्ट्स

मंत्रालय के हैंडल से किए गए मूल ट्वीट में कई अनजान अकाउंट्स को भी टैग किया गया और बाद के ट्वीट्स भी किए गए। सुरक्षा एजेंसियां ​​और साइबर विशेषज्ञ अब इस घटना की जांच कर रहे हैं। इससे पहले 23 नवंबर को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) का सर्वर हैक कर लिया गया था। हैकर्स ने कथित तौर पर क्रिप्टोकरेंसी में 200 करोड़ रुपये की मांग की थी, लेकिन बाद में दिल्ली पुलिस ने फिरौती की डिमांड करने से इनकार कर दिया था। सर्वर हैक मामले में अभी दिल्ली पुलिस और गृह मंत्रालय जांच में जुटे हुए हैं। साइबर आतंकवाद का मामल दर्ज किया गया था।



Tags

Next Story