Delhi Murder: 350 रुपये की बिरयानी के लिए किशोर की हत्या, 60 बार चाकू मारकर आरोपी ने किया डांस

Murder For Biryani: देश की राजधानी दिल्ली में प्रेम प्रसंग के लिए निर्मम हत्याओं की खबर सामने आती रही हैं, लेकिन अब जो घटना सामने आई है, उसे पढ़कर आपका दिल दहलने के साथ ही रात के समय घर से बाहर निकलने में भी घबराएगा। जी हां, उत्तर पूर्वी दिल्ली में एक युवक ने बिना जान पहचान और न किसी विवाद के बावजूद एक नाबालिग की 60 बार चाकू से गोदकर हत्या कर दी। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने महज बिरयानी के लिए नाबालिग की हत्या की है, लेकिन लोगों का कहना है कि उसका मकसद केवल हत्या करना रहा होगा, यही वजह रही कि हत्या करने के बाद आरोपी ने शव के पास डांस किया। इस वारदात का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो देखने वाले लोग आरोपी के लिए फांसी की मांग कर रहे हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुूताबिक, ये वारदात उत्तर पूर्वी दिल्ली के वेलकम थाना इलाके में मंगलवार रात की बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि जाफराबाद निवासी किशोर मंगलवार रात सवा दस बजे घर जा रहा था। इस दौरान उसकी आरोपी से आमना सामना हो गया। आरोपी ने किशोर से बिरयानी के लिए 350 रुपये मांगे। किशोर उसे नहीं जानता था और न ही उसके पास पैसे थे। पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी से पता चला है कि आरोपी ने किशोर पर चाकू से हमला करना शुरू कर दिया। उसने 60 से अधिक बार चाकू से वार किया। किशोर की मौके पर ही मौत हो गई थी, बावजूद इसके वो चाकू से प्रहार करता रहा। पुलिस ने बताया कि बुधवार सुबह आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
गर्दन काटने की कोशिश की, फिर करने लगा डांस
इस वारदात की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि आरोपी ने 60 बार किशोर पर चाकू से वार किया। आरोपी ने उसकी गर्दन, गले और कान पर लगातार वार किए। इसके बाद वह कुछ देर रुका और फिर से वार करना शुरू कर दिया। इसमें उस किशोर की मौत हो गई। चाकू मारने के बाद आरोपी की नजर अपने चाकू पर पड़ी और उसने मृत लड़के के सिर पर लात मारना शुरू कर दिया। फिर उसके पास बैठकर उसकी गर्दन काटने की कोशिश की। तभी आरोपी खड़ा हो गया और डांस करने लगा।
आरोपी ने छोड़ दी थी पढ़ाई, करने लगा नशा
पुलिस ने बताया कि आरोपी की उम्र 16 साल है। पूछताछ में पता चला है कि उसने स्कूल छोड़ दिया था और अपने माता-पिता के साथ दिल्ली में रहता है। आरोपी के माता-पिता मजदूरी करते हैं। हत्या के वक्त आरोपी नशे की हालत में था। उसके खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। कोर्ट में पेश करने की तैयारी की जा रही है।
मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
मारा गया लड़का जाफराबाद के पास अपनी मां के साथ रहता था। अपने बेटे की हत्या की खबर सुनने के बाद से मां बेसुध है। वो बार-बार बेटे का नाम पुकारती है और कुछ ही देर में होश गंवा बैठती हैं। उसे ढांढस बंधाने वाले लोगों की आंखों से भी आंसू निकल रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर्स भी इस हत्या से स्तब्ध हैं और आरोपी के खिलाफ फांसी की मांग कर रहे हैं। विवेक शांडिल्य नामक यूजर्स ने लिखा कि अगर बिना किसी वजह के ऐसे हत्या कर दे तो समझ जाइये कि वो इंसान नहीं बल्कि राक्षस है, जिसे मारना जरूरी है। एक अन्य यूजर्स ने लिखा कि अब राजधानी के लोगों को भी घर से बाहर निकलने में दो बार सोचना पड़ेगा।
#WATCH | Delhi: On an incident of a young boy being stabbed to death in the Welcome area, Joy Tirkey, DCP, North East, says, "...We got information that a boy has been stabbed...The injured was taken to the hospital, where he was declared brought dead...CCTV footages were checked… pic.twitter.com/zonQz2ijU7
— ANI (@ANI) November 22, 2023
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS