Miraya Vadra Profile- भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ प्रियंका की बेटी भी हुईं शामिल, जानिए मिराया वाड्रा के बारे में सबकुछ

Miraya Vadra Profile- कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा देश भर में सुर्खियां बटोर रही है। सुर्खियां कभी अच्छी घटनाओं के लेकर होती है तो कभी आरोपजनक घटनाओं पर आधारित होती है। यह यात्रा फिलहाल, राजस्थान में चल रही है।
भारत जोड़ो यात्रा सोमवार सुबह बबई तेजाजी रामदेव मंदिर से शुरू हुई थी। लेकिन यात्रा अन्य दिन के मुकाबले कुछ अलग थी। दरअसल, इस यात्रा में राहुल गांधी के साथ प्रियंका गांधी की बेटी मिराया वाड्रा भी शामिल हुई थी। मिराया वाड्रा लगातार राहुल गांधी के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रही थी। वहीं इस दौरान मिराया की मां प्रियंका गांधी और पिता रॉबर्ट वाड्रा भी साथ चल रहे थे। प्रियंका की बेटी को राहुल गांधी के साथ चलते देख मीडिया में खबर आग के तरह फैल गई।
मिराया वाड्रा का प्रोफाइल
प्रियंका गांधी वाड्रा की बेटी मिराया 20 साल की हैं। उनका जन्म नई दिल्ली में 24 जून 2002 को हुआ था। मिराया वाड्रा ने देहरादून के Welham Girls School से पढ़ाई की है। उन्होंने मालद्वी से इंस्ट्रक्टर लेवल ड्राइविंग का कोर्स किया और वह ड्राइविंग का भी प्रशिक्षण ले चुकी हैं। वह पढ़ने में भी काफी अच्छी हैं।
बास्केटबॉल की रह चुकी हैं स्कूल चैंपियन
मिराया वाड्रा की खेल में भी काफी दिलचस्पी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक मिराया वाड्रा स्कूल स्तर पर बास्केटबॉल की चैंपियन रह चुकी हैं। इसके अलावा मिराया की एथलेटिक्स में भी काफी खास रुचि है।
इंदिरा गांधी की तरह मिराया वाड्रा बनेंगी बड़ी नेता
कई बार विपक्षी नेता कांग्रेस और गांधी परिवार पर आरोप लगाते हैं कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के बाद रिहान वाड्रा और मिराया वाड्रा ही कांग्रेस पार्टी का भविष्य तय करेंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2017 में कांग्रेस के पूर्व सांसद जनार्दन पुजारी ने मिराया के लेकर भविष्यवाणी की थी। उन्होंने भविष्यवाणी करते हुए बताया कि मिराया अपनी परनानी इंदिरा गांधी की तरह बहुत बड़ी नेता बनेंगी। साथ ही उन्होंने कहा था कि वह आगे चलकर एक ऐसी नेता बनेंगी, जैसा नेता आज तक नहीं हुआ है। वहीं जनार्दन पुजारी के बारे में एक और भी बात कही जाता है कि उनकी भविष्यवाणी आज तक कभी गलत साबित नहीं हुई है।
प्रियंका गांधी ने मिराया को कहा था बदमाश
इस साल जब मिराया वाड्रा का बर्थडे था तो प्रियंका गांधी मालदीव पहुंची थीं। प्रियंका गांधी ने अपनी बेटी की इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था कि 'मेरा बदमाश, नो-बकवास, नो-बहाना, मनमौजी बच्चा, आज 20 साल की हो गई है। लेकिन मेरे लिए ये हमेशा मेरा छोटा बच्चा ही रहेगी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS