हैदराबाद में CM हिमंत बिस्वा सरमा के साथ बदसलूकी, मंच पर चढ़कर शख्स ने... देखें Video

असम (Assam) के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा (Himanta Biswa Sarma) तेलंगाना दौरे पर हैं। इस दौरान उनकी सुरक्षा में बड़ी चूक का मामला सामने आया है। हैदराबाद में एक रैली के दौरान मुख्यमंत्री सरमा (CM Himanta Biswa Sarma) के साथ बुरा बर्ताव किया गया। यहां एक व्यक्ति ने मंच पर चढ़कर सीएम सरमा से बदसलूकी की। इसी दौरान बगल में बोल रहे नेता से माइक छीन लिया और माइक तोड़ने की कोशिश करने लगा।
फिर उन्होंने सीएम सरमा से भी कुछ कहने का प्रयास किया। लेकिन वहां आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उसे सरमा से दूर किया और मंच से नीचे उतारा दिया। मंच पर ऐसा बर्ताव करने वाले शख्स का नाम नंद किशोर बताया जा रहा है। वह टीआरएस का स्थानीय नेता हैं। असम के मुख्यमंत्री सरमा को गणेश प्रतिमा विसर्जन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया था। सीएम सरमा ने गणेश विसर्जन (Ganesh Visarjan) के दौरान भक्तों को संबोधित करते हुए राजनीतिक भाषण की शुरुआत की।
#WATCH | Telangana: A man tried to confront Assam CM Himanta Biswa Sarma by dismantling the mike on a stage at a rally in Hyderabad pic.twitter.com/HFX0RqVEd8
— ANI (@ANI) September 9, 2022
इस दौरान उन्होंने कहा कि तेलंगाना में एक ही परिवार का भला हो रहा है, ईश्वर से राज्य के सभी लोगों का कल्याण हो इसके लिए ईश्वर से प्रार्थना की। मुख्यमंत्री सरमा हैदराबाद के पुराने शहर में चारमीनार से सटे भाग्यलक्ष्मी मंदिर में मां के दर्शन करने पहुंचे थे। यहां से बाहर आने के बाद उन्होंने कहा कि सरकार सिर्फ देश और जनता के लिए होनी चाहिए। सरकार कभी परिवार के लिए नहीं होनी चाहिए।
देश में उदारवाद और कट्टरवाद है और देश में इन दोनों के बीच हमेशा ध्रुवीकरण होता रहता है। उन्होंने तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव (Chief Minister K. Chandrashekhar Rao) पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि केसीआर भाजपा (BJP) मुक्त भारत की बात करते हैं। उनमें और हममें फर्क है। वह बीजेपी को खत्म करना चाहते हैं। हम भारतीय राजनीतिक व्यवस्था से पारिवारिक राजनीति को खत्म करना चाहते हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS