Abdul Kalam: मिसाइल मैन अब्दुल कलाम के मोटिवेशनल विचार, आपके मार्गदर्शन में हमेशा आएंगे काम

Abdul Kalam: डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम का पूरा नाम डॉ. अवुल पकिर जैनुलदेबेन अब्दुल कलाम था। भारतीय इतिहास में अब्दुल कलाम का नाम मिसाइल मैन के रूप में दर्ज है तो वहीं लोगों के लिए जनता के राष्ट्रपति के रूप में जाना जाता है।
उनका जन्म 15 अक्टूबर 1931 को रामेश्वरम, तमिलनाडु में हुआ था। उनका जीवन काफी संघर्ष से भरा था, लेकिन अपने मनोबल को परिस्थिति के सामने कभी टूटने नहीं दिया। बस खुद के संघर्ष बेड़ियों को तोड़ते गए और एक पेपर बेचने वाले से मिसाइल मैन बन गए।
अब्दुल कलाम हमेशा एक बात कहा करते थे कि आपको अपने सपने सच होने से पहले सपने देखने होंगे। भले ही आज अब्दुल कलाम इस दुनिया में नहीं है, लेकिन उनके विचार और संघर्ष काम को आज भी पूरी दुनिया सर झुकाकर सलाम करती है।
आज हम आपके साथ अब्दुल कलाम के मोटिवेशनल विचार आपके साथ शेयर करने जा रहे हैं:-
1. मनुष्य के लिए कठिनाइयाँ बहुत जरुरी हैं क्यूंकि उनके बिना सफलता का आनंद नहीं लिया जा सकता है।
2. युवाओं को मेरा सन्देश है कि अलग तरीके से सोचें, कुछ नया करने का प्रयत्न करें, अपना रास्ता खुद बनायें, असंभव को हासिल करें।
3. अगर कोई देश भ्रष्टाचार से मुक्त हो और सारे लोग अच्छी शुद्ध मानसिकता वाले हों, मैं दावे से कह सकता हूँ केवल 3 लोग ही ऐसे देश का निर्माण कर सकते हैं- माता, पिता और गुरु।
4. आसमान की ओर देखो हम अकेले नहीं हैं, जो लोग सपने देखते हैं और कठिन मेहनत करते हैं, पूरा ब्रह्माण्ड उनके साथ है।
5. सपने वो नहीं जो आप सोते समय देखते हैं, बल्कि सपने वो हैं जो आपको सोने नहीं देते है।
6. युवाओं को जॉब सीकर्स से जॉब जनरेटर्स बनने के लिए सक्षम बनाना होगा।
7. राष्ट्रपति के तौर पर एक बेहद कठिन काम जो मेरे पास था वो था अदालतों द्वारा दिए गए मृत्यु दंड की पुष्टि करना।
8. मेरा संदेश, विशेष रूप से युवाओं के लिए, है कि वे अलग सोचने का साहस रखें, आविष्कार करने का साहस रखें, अनदेखे रास्तों पर चलने का साहस रखें, असंभव को खोजने और समस्याओं पर जीत हासिल करके सफल होने का साहस रखें। ये महान गुण हैं जिनके लिए उन्हें ज़रूर काम करना चाहिए।
9. जहाँ हृदय में सच्चाई होती है वहां घर में सामंजस्य होता है; जब घर में सामंजस्य होता है, तब देश में एक व्यवस्था होती है; जब देश में व्यवस्था होती है तब दुनिया में शांति होती है।
10. जीवन एक कठिन खेल है। आप एक व्यक्ति होने के अपने जन्मसिद्ध अधिकार को बनाये रखकर इसे जीत सकते हैं।
11. जो अपने दिल से काम नहीं कर सकते वे हासिल करते हैं, लेकिन बस खोखली चीजें, अधूरे मन से मिली सफलता अपने आस-पास कड़वाहट पैदा करती है।
12. शिक्षण एक बहुत ही महान पेशा है जो किसी व्यक्ति के चरित्र, क्षमता, और भविष्य को आकार देता है। अगर लोग मुझे एक अच्छे शिक्षक के रूप में याद रखते हैं, तो मेरे लिए ये सबसे बड़ा सम्मान होगा।
13. अगर तुम सूरज की तरह चमकना चाहते हो तो पहले सूरज की तरह जलो।
14. तब तक लड़ना मत छोड़ो जब तक अपनी तय की हुई जगह पे ना पहुँच जाओ- यही, अद्वितीय तुम हो।
15. इंसान को कठिनाइयों की आवश्यकता होती है, क्योंकि सफलता का आनंद उठाने कि लिए ये ज़रूरी हैं।
16. यदि हम स्वतंत्र नहीं हैं तो कोई भी हमारा आदर नहीं करेगा।
17. कृत्रिम सुख की बजाये ठोस उपलब्धियों के पीछे समर्पित रहिये।
18. इंतजार करने वालों को उतना ही मिलता हैं, जितना कोशिश करने वाले छोड़ देते हैं।
19. किसी को हरा देना बहुत आसान है, लेकिन किसी को जीतना बेहद मुश्किल है।
20. विज्ञान मानवता के लिए एक खूबसूरत तोहफा है, हमें इसे बिगाड़ना नहीं चाहिए।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS