Haryana Mission 2022: हरियाणा चुनाव पर AAP की नजर, 15 पूर्व विधायक, मंत्री और सामाजिक कार्यकर्ता हुए पार्टी में शामिल

आम आदमी पार्टी (AAP) की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए अब अन्य राज्यों में भी चर्चाएं तेज हो चली हैं। हरियाणा (Haryana) के 15 पूर्व विधायक, मंत्री और सामाजिक कार्यकर्ता आज दिल्ली में आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं। इसकी जानकारी खुद ल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने दी है। अब आम आदमी पार्टी पंजाब फतेह के बाद हरियाणा में भी सक्रिय होने की तैयारी में जुट गई है। क्योंकि यहां नगर पालिकाओं और नगर परिषद के चुनाव होने हैं।
15 former MLAs, ministers & social activists from Haryana have joined Aam Aadmi Party in Delhi today. We will fight the Himachal Pradesh Assembly elections later this year. I am confident that we will form govt in Haryana: AAP leader and Delhi Health Minister Satyendar Jain pic.twitter.com/pcg9xb3m8N
— ANI (@ANI) March 14, 2022
समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली में आप नेता और दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की मौजूदगी में हरियाणा के 15 पूर्व विधायक, मंत्री और सामाजिक कार्यकर्ता आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। जैन ने बताया कि हम इस साल के अंत में हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। मुझे विश्वास है कि हम हरियाणा में सरकार बनाएंगे।
जानकारी के लिए बता दें कि हरियाणा में नगर निकाय चुनाव अप्रैल में होने की संभावना है। इसी को देखते हुए अब पार्टी नगर निकाय चुनाव के साथ विधानसभा चुनाव को लेकर एक्टिव है। पंजाब में मिली जीत के बाद हिमाचल प्रदेश और गुजरात के इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी तैयारी कर रही है। अभी हाल ही में प ने 48 नगर पालिकाओं और नगर परिषद चुनावों को लड़ने का ऐलान किया है। इसके लिए 28 नगर परिषदों के प्रभारी नियुक्त भी कर दिए गए हैं।
जानकारी के लिए बता दें कि हरियाणा में अपनी पकड़ बनाने के लिए आम आदमी पार्टी ने 28 नगर परिषदों के प्रभारी भी नियुक्त किया और साथ ही आप के हरियाणा मामलों के प्रभारी और राज्यसभा सदस्य सुशील गुप्ता ने इन चुनावों को लेकर अगले सप्ताह बैठक बुलाई है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, हरियाणा में आम आदमी पार्टी के साथ आईएएस अशोक खेमका भी जुड़ सकते हैं। खेमका वह आईएएस अधिकारी हैं। जिनका 30 साल की सेवा में 54 बार ट्रांसफर हो चुका है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS