Chandrayaan-3 Successful: देश-दुनिया की मशहूर हस्तियों ने दी बधाई, जानें NASA प्रमुख का बयान

Chandrayaan-3 Successful: भारत का मिशन चंद्रयान-3 आखिरकार बुधवार यानी 23 अगस्त को शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चांद पर सफलतापूर्वक लैंड कर गया। इस मिशन की सफलता के साथ भारत (India) ने इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करा दिया है। इसके बाद हमारे देश ने एक रिकॉर्ड बनाते हुए नामुमकिन को मुमकिन कर दिखाया गया है। इसरो ने आज वो कर दिखाया है, जो काम नासा भी नहीं कर सका था। इसके बाद नासा के चेयरमैन बिल नेल्सन (NASA Chairman Bill Nelson) ने ट्वीट करते हुए कहा, "चांद के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान-3 के सफल लैंडिंग के लिए इसरो को बधाई। इसरो के अंतरिक्षयान की सफलतापूर्वक सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला चौथा देश बनने पर भारत को बधाई। हम इस मिशन में आपका भागीदार बनकर खुश हैं।"
'इसरो का अगला मिशन आदित्य एल-1 तैयार हो रहा'
इसरो (ISRO) के चेयरमैन एस सोमनाथ (S Somnath) ने चंद्रयान-3 की सफलता पर अपनी टीम को बधाई दी और कहा, “हमने अपनी पिछली असफलता से बहुत कुछ सीखा और आखिरकार आज हम सफल हुए। हम चंद्रयान-3 के लिए आज से अगले 14 दिनों का इंतजार कर रहे हैं। पीएम मोदी ने हम सभी को बधाई दी और कहा कि वे व्यक्तिगत रूप से हममें से सभी लोगों को बधाई देना चाहेंगे। इसरो का अगला मिशन आदित्य एल-1 है, जो श्रीहरिकोटा में तैयार हो रहा है और बहुत जल्द लॉन्च होने वाला है।”
'चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर जाने वाला पहला देश बन गया भारत'
मिशन चंद्रयान के प्रोजेक्ट डायरेक्टर पी वीरमुथुवेल (P Veeramuthuvel) ने चंद्रयान की सफल लैंडिंग पर कहा कि “हम चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास जाने वाले पहले देश बन गए हैं।” इस मिशन की एसोसिएट प्रोजेक्ट डायरेक्टर डॉ. कल्पना (Dr. Kalpana) ने कहा, “यह मेरे और मेरी टीम के लिए सबसे यादगार पल है। पिछले कई सालों से हम यही कोशिश कर रहे थे। हमने अपना लक्ष्य हासिल कर लिया।”
"Congratulations ISRO on your successful Chandrayaan-3 lunar South Pole landing and congratulations to India on being the 4th country to successfully soft-land a spacecraft on the Moon. We’re glad to be your partner on this mission", tweets NASA Administrator Bill Nelson pic.twitter.com/wQVQACJN4Y
— ANI (@ANI) August 23, 2023
भारतीय क्रिकेट टीम ने भी जाहिर की खुशी
मिशन चंद्रयान की सफलता पर भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) ने भी खुशी जाहिर की और प्रोजेक्ट में शामिल रही पूरी टीम को बधाई दी। बताया जा रहा है कि पूर्व क्रिकेटरों से लेेकर बीसीसीआई की टीम में शामिल सभी खिलाड़ियों ने चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग का लाइव प्रसारण देखा। इसके बाद सभी क्रिकेटरों ने ट्वीट कर इसरो की टीम (ISRO Team) को बधाई दी।
Also Read: चंद्रयान-3 ने की चांद पर सफल लैंडिंग, भारत ने रचा इतिहास, पूरे देश में जश्न
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS