मिथुन चक्रवर्ती के बेटे महाक्षय चक्रवर्ती पर रेप और जबरन अबॉर्शन का लगाया महिला ने आरोप, जानें पूरा मामला

फिल्म अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती के बेटे महाक्षय चक्रवर्ती के खिलाफ रेप और जबरन अबॉर्शन का आरोप लगा है। 38 साल की एक महिला ने मिथुन के बेटे पर यह संगीन आरोप लगाया है। वहीं दूसरी तरफ पत्नी पर धमकाने का आरोप भी लगा है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, थाने में दर्ज की गई एफआईआर में मिथुन के बेटे महाक्षय चक्रवर्ती के खिलाफ रेप के आरोप लगाए गए हैं और पीड़िता की तरफ से दावा किया गया है कि जबरन उसका अबॉर्शन भी किया गया। इसमें मिथुन चक्रवर्ती की पत्नी की भी शिकायत की गई है कि उन्होंने भी पीड़िता को धमकाया है।
जानकारी के लिए बता दें कि एक 38 साल की महिला ने मिथुन के बेटे के खिलाफ ओशिवारा पुलिस स्टेशन में बीती रात मामला दर्ज करवाया है। जिसमें मिथुन के बेटे और उनकी पत्नी योगिता बाली के खिलाफ शिकायत की है। पीड़िता ने दोनों पर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने जबरन अबॉर्शन के लिए मजबूर किया गया।
मिथुन के बेटे पर बलात्कार का आरोप
जानकारी के लिए बता दें कि पुलिस एफआईआर में महिला ने आरोप लगाया है कि साल 2015 और 18 के बीच वह महाक्षय के साथ रिलेशनशिप में थी। महिला ने बताया कि जब वह एक बार महाक्षय के साथ फ्लैट देखने गई थी। तब उसकी ड्रिंक में कुछ नशीला पदार्थ मिला गया था और इसी दौरान उसके साथ बलात्कार किया गया।
पत्नी योगिता भी बुरा फंसी
वहीं दूसरी तरफ इस मामले में मिथुन चक्रवर्ती की पत्नी योगिता बाली पर धमकी देने का आरोप लगाया गया है। एफआईआर में मिथुन की पत्नी के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए गए हैं। महिला ने आरोप लगाया कि योगिता संघ उनको झांसा दिया गया और लगातार उन्हें धमकी दी जा रही है। महाक्षय और उनकी मां के खिलाफ धारा 376 ( रेप) और 313 के तहत के मामला दर्ज किया गया था। बाद में उस मामले को क्राइम ब्रांच को सौंप दिया गया। लेकिन उस समय दिल्ली कोर्ट की तरफ से दोनों महाक्षय और उनकी मां को अग्रिम जमानत दे दी गई थी। ऐसे में पीड़िता ने इसी साल जुलाई में मुंबई के ओशिवारा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई थी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS