Mizoram Election: मिजोरम चुनाव के लिए BJP ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, PM Modi समेत कई नेता शामिल

Mizoram Election: मिजोरम चुनाव के लिए BJP ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, PM Modi समेत कई नेता शामिल
X
Mizoram Election: मिजोरम में चुनावों की तारीखों के ऐलान के बाद बीजेपी ने आज स्टार प्रचारकों की लिस्ट भी जारी कर दी है। इसमें पीएम मोदी, अमित शाह और अन्य दिग्गज नेताओं के नाम शामिल हैं।

BJP Releases List Of 40 Campaigners: भारतीय जनता पार्टी (BJP) चुनावी मोड में नजर आ रही है क्योंकि मिजोरम में 7 नवंबर को मतदान का दिन नजदीक आ रहा है। भगवा पार्टी ने आज मिजोरम चुनाव के लिए अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कुल 40 प्रचारकों को सूचीबद्ध किया गया है। इस लिस्ट के जारी होने के बाद पता चलता है कि भाजपा राज्य विधानसभा चुनावों में धुआंधार प्रचार करने में जुटने वाली है।

40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट में ये दिग्गज नेता शामिल

बीजेपी के द्वारा जारी स्टार प्रचारकों की लिस्ट में सबसे पहला नाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का है। इसमें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय जहाजरानी मंत्री सर्बानंद सोनोवाल, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, ​​असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू, त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा शामिल हैं। साथ ही, नागालैंड के डिप्टी सीएम वाई पैटन और नागालैंड भाजपा अध्यक्ष तेमजेन इम्ना अलोंग सहित अन्य को भी शामिल किया गया है।

साल 2018 में क्या रहे नतीजे

40 सदस्यीय मिजोरम विधानसभा में मिजो नेशनल फ्रंट ने 2018 के चुनावों में विजयी होने के लिए 37.8 प्रतिशत वोट शेयर के साथ 26 सीटें हासिल कीं। कांग्रेस को पांच और बीजेपी को एक सीट पर जीत मिली। मिजोरम में 7 नवंबर, छत्तीसगढ़ में 7 नवंबर और 17 नवंबर, मध्य प्रदेश में 17 नवंबर, राजस्थान में 25 नवंबर और तेलंगाना में 30 नवंबर को वोटिंग होगी। इन सभी चुनावी राज्यों की वोटों की गिनती 3 दिसंबर को की जाएगी।

चुनाव की तारीखों की घोषणा के साथ ही आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। पांच राज्यों के चुनाव महत्वपूर्ण हैं क्योंकि ये अगले साल अप्रैल-मई में लोकसभा चुनाव से कुछ महीने पहले हो रहे हैं।

Tags

Next Story