Mizoram Bridge Accident: मिजोरम में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन रेलवे पुल ढहा, हादसे में 17 मजदूरों की मौत

Mizoram Bridge Accident: मिजोरम में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन रेलवे पुल ढहा, हादसे में 17 मजदूरों की मौत
X
Mizoram Bridge Accident: मिजोरम की राजधानी आइजोल में आज यानी बुधवार को एक निर्माणाधीन रेलवे पुल गिर गया है। इस हादसे में करीब 17 श्रमिकों की मौत हो गई है।

Mizoram Bridge Accident: मिजोरम में बड़ा हादसा हो गया है। मिजोरम की राजधानी आइजोल में आज यानी बुधवार को एक निर्माणाधीन रेलवे पुल गिर गया है। इस हादसे में करीब 17 श्रमिकों की मौत हो गई है, जबकि कई मजदूर घायल हो गए हैं। इससे मौके पर हड़कंप मच गया है। यह हादसा राजधानी आइजोल से 21 किलोमीटर दूर सायरंग में सुबह 10 बजे हुआ है। पुलिस ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि घटना के दौरान पुल पर करीब 35 से 40 मजदूर काम कर रहे थे। बता दें कि यह पुल बैराबी को सायरंग से जोड़ने वाली कुरूंग नदी पर बन रहा था। फिलहाम पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

मलबे में कई श्रमिकों के दबे होने की आशंका

मिजोरम में हुए पुल हादसे के बाद लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। लोगों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टर्स का कहना है कि कई घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुई है, ऐसे में मृतकों की संख्या में वृद्धि हो सकती है। वहीं, दुर्घटनास्थल पर अभी भी कई श्रमिकों के फंसे होने की आशंका है।

मिजोरम के CM जोरामथांगा ने जताया दुख

मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरामथांगा ने इस हादसे पर शोक प्रकट किया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि आइजोल के निकट सायरांग में निर्माणाधीन रेलवे ओवर ब्रिज आज ढह गया. जिसमें कम से कम 17 श्रमिकों की मौत हो गई है। फिलहाल बचाव कार्य जारी है। इस त्रासदी से बहुत दुखी और प्रभावित हूं। मैं सभी शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। सीएम ने कहा कि बचाव कार्यों में मदद के लिए बड़ी संख्या में सामने आए लोगों के प्रति आभार व्यक्त करता हूं।


Tags

Next Story