Women Reservation Bill: मोदी सरकार का एतिहासिक फैसला, महिला आरक्षण बिल को दी मंजूरी

Women Reservation Bill: मोदी कैबिनेट ने बीती सोमवार को महिला आरक्षण बिल को मंजूरी दे दी। पीएम नरेंद्र मोदी ने संसद के विशेष सत्र के पहले दिन कैबिनेट की बैठक बुलाई थी। इस बैठक में केंद्र ने तय किया है कि महिला आरक्षण विधेयक को संसद में पेश किया जाएगा। यह मोदी सरकार का एतिहासिक फैसला है। विपक्ष लगातार इस विधेयक को लागू करने की मांग कर रहे थे, आखिरकार मोदी कैबिनेट ने इसपर फैसला ले लिया है। आज यानी मंगलवार को महिला आरक्षण बिल को सदन में पेश किया जाएगा।
महिलाओं को 33 फीसदी मिलेगा आरक्षण
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस विधेयक के पारित होने के बाद महिलाओं को 33% आरक्षण दिया जाएगा। इसके बाद लोकसभा और राज्यों की विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत सीटें आरक्षित हो जाएंगी। इससे आगामी चुनाव में कई राज्यों का गणित बदला नजर आएगा। बता दें कि वर्तमान में संसद में 78 महिला सदस्य चुनी गईं, जो कुल संख्या 543 के 15 प्रतिशत से भी कम हैं। पिछले साल सरकार ने संसद में एक आंकड़ा साझा किया था, इसके तहत राज्यसभा में भी महिलाओं का प्रतिनिधित्व करीब 14 प्रतिशत है।
ये भी पढ़ें...Modi Cabinet Meeting: संसद की एनेक्सी बिल्डिंग में कैबिनेट की बैठक खत्म, ये लिए अहम फैसले
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS