मोदी कैबिनेट में बड़ा फैसला, जम्मू कश्मीर के लिए राजभाषा बिल पास, कर्मयोगी योजना को दी मंजूरी

मोदी कैबिनेट में बड़ा फैसला, जम्मू कश्मीर के लिए राजभाषा बिल पास, कर्मयोगी योजना को दी मंजूरी
X
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए हैं। मोदी कैबिनेट ने आज बुधवार को हुई बैठक में कर्म योगी योजना को मंजूरी दी है। तो वहीं दूसरी तरफ जम्मू कश्मीर के लिए राजभाषा बिल को पास कर दिया गया है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को कैबिनेट की बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए की गई। इसमें कई मुद्दों पर चर्चा की गई। जिसमें कई बड़े फैसले लिए गए हैं। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कैबिनेट बैठक में लिए गए फैसलों की जानकारी देते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने जम्मू कश्मीर के लिए राजभाषा बिल पास कर दिया है।

वहीं दूसरी तरफ सरकार ने कर्मयोगी योजना को भी मंजूरी दे दी है। अब इस योजना के तहत अधिकारियों के तिल को बढ़ाया जाएगा। प्रकाश जावड़ेकर ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि पिछले हफ्ते सरकारी योजना में भर्ती के लिए अलग-अलग टेस्ट को हटाकर एक टेस्ट का फैसला कैबिनेट ने लिया था और आज कैबिनेट ने कर्म योगी योजना को मंजूरी दी है।

जिसके मुताबिक आला अधिकारियों के काम को किस तरह से और अच्छा किया जाए और उनकी स्किल्स को और डिवेलप किया जाए। इस पर सरकार का जोर रहेगा।

कर्मयोगी योजना के तहत अब सिविल सर्विस के लोगों को नई टेक्नोलॉजी पर ध्यान देना होगा। जिससे व्यक्तिगत से लेकर संस्थागत तौर पर विकास किया जाएगा। भर्ती होने के बाद विभिन्न कर्मचारियों की कार्यक्षमता बढ़ाने के लिए लगातार कार्यक्रम चलेगा जिसका नाम 'कर्मयोगी योजना' है।

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि तीन महत्वपूर्ण समझौते हुए पहला जापान के साथ वस्त्र मंत्रालय का, खनन मंत्रालय का फिनलैंड के साथ और नवीन ऊर्जा मंत्रालय का डेनमार्क के साथ है।

Tags

Next Story