Modi Cabinet: आज मोदी कैबिनेट की बैठक, कृषि कानूनों पर हो सकता है बड़ा ऐलान

Modi Cabinet: केंद्र की मोदी सरकार ने 9 दिसंबर को सुबह कैबिनेट की अहम बैठक बुलाई है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, बैठक में किसान प्रदर्शन और कृषि बिलों को लेकर चर्चा हो सकती है। ऐसे में आज देश भर में किसानों का भारत बंद था।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, एक न्यूज चैनल पर बातचीत के दौरान मोदी कैबिनेट के मंत्रियों ने आश्वासन दिया कि नए कृषि कानून किसानों के पक्ष में हैं। एमएसपी नहीं बदला जाएगा। विपक्ष गर्माई स्थिति के बीच किसानों को गुमराह करने की कोशिश कर रहा है।
वहीं दूसरी तरफ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भारत बंद के बीच किसान नेताओं को बातचीत के लिए बुलाया है। वहीं आज किसानों के भारत बंद का मुलाजुला असर देखने को मिला। इस बंद को सफल बनाने के लिए 23 राजीनितक दलों ने समर्थन दिया साथ ही कई संगठन में समर्थन में उतर आए। लेकिन किसानों ने साफ कहा कि किसी भी नेता को मंच पर आने की इजाजत नहीं होगी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS