Modi Cabinet Reshuffle: मोदी कैबिनेट में इसी महीने होगा फेरबदल, ये है नामों की नई संभावित लिस्ट

पीएम नरेंद्र मोदी की केंद्रीय कैबिनेट में फेरबदल की सुगबुगाहट तेज हो चली है। 5 राज्यों में होने वाले अगले साल के विधानसभा चुनाव को देखते हुए मोदी सरकार-2 कैबिनेट में विस्तार करने जा रही है। सूत्रों से मिल जानकारी के मुताबिक, जून महीने के अंत में फेरबदल संभव है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बीते कुछ महीनों से पीएम नरेंद्र मोदी कैबिनेट के हर मंत्री के साथ लंबी बातचीत कर रहे हैं। मंत्रियों के कामकाज की समीक्षा के आधार पर कैबिनेट में बन रहेंगे और विधानसभा चुनाव को देखते हुए नए चेहरों को कैबिनेट में जगह दी जाएगी। माना जा रहा है कि पार्टी नए चेहरों के चयन का विचार कर रही है। ऐसे में एनडीए के कुनबे को बढ़ाया जाएगा।
सूत्रों के मुताबिक, कैबिनेट में क्षेत्रीय दलों के नेताओं को भी शामिल किया जाएगा। यूपी से 3, पंजाब, हिमाचल, गोवा, गुजरात और उत्तराखंड के एक एक नए चेहरे को कैबिनेट में मौका दिया जाएगा। यूपी के पूर्वांचल से एक ब्राह्मण चेहरे को मौका मिल सकता है। इसके अलावा उत्तराखंडखंड से अनिल बलूनी या अजय टम्टा में से किसी एक को मौका मिल सकता है।
इसके अलावा पंजाब से राज्यमंत्री सोमनाथ को प्रमोशन मिल सकता है। इसके अलावा रमन सिंह, ज्योतिरादित्य सिंधिया को कैबिनेट में जगह मिल सकती है। बंगाल से निशीथ प्रामाणिक या दिलीप घोष, अनुराग ठाकुर को प्रमोशन और असम से पूर्व मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल को मोदी कैबिनेट में शामिल किया जा सकता है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS