Govt Yojana: महिलाओं के लिए मोदी सरकार की ये 5 योजनाएं हैं बड़े काम की, यहां पढ़ें पूरी जानकारी

Govt Yojana: महिलाओं के लिए मोदी सरकार की ये 5 योजनाएं हैं बड़े काम की, यहां पढ़ें पूरी जानकारी
X
हर साल 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। हर साल की तरह इस साल भी वुमन्स डे की एक खास थीम रखी गई है जिसका नाम है। आपको बता दें कि दुनिया भर में सरकारों की ओर से महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए कई कदम भी उठाए जा रहे हैं।

हर साल 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। हर साल की तरह इस साल भी वुमन्स डे की एक खास थीम रखी गई है जिसका नाम है। आपको बता दें कि दुनिया भर में सरकारों की ओर से महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए कई कदम भी उठाए जा रहे हैं। देश में भी महिलाओं को हर पहलू से सक्षम बनाने के लिए सरकार कई तरह की योजना चलाती है।

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना

केंद्र की मोदी सरकार देश में सभी परिवार को स्वच्छ ईंधन उपलब्ध कराने के लिए उज्जवला योजना चलाई है। इसके तहत गरीबी रेखा से नीचे के परिवारों को निशुल्क रसोई गैस कनेक्शन मिलता है। इस योजना में केंद्र सरकारी तेल कंपनियों को प्रति कनेक्शन 1,600 रुपये की सब्सिडी देती है। यह सब्सिडी सिलेंडर की जमानत और फिटिंग शुल्क के लिए होती है। ग्राहकों को चूल्हा खुद खरीदना होता है। सरकार चूल्हे और पहले भरे हुए सिलेंडर की कीमत मासिक किस्तों में भरने की छूट देती है।

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ

यह स्कीम 1 अप्रैल 2015 को शुरू की गई है। यह 'निर्भया' फंड से लागू हुई है। यह योजना उन महिलाओं को शरण देती हैं जो किसी तरह की हिंसा का शिकार हुई हैं। इसके तहत पुलिस डेस्‍क, कानूनी, मेडिकल सर्विस देने का काम किया जाता है। इस योजना के लिए टोल फ्री हेल्‍पलाइन नंबर 181 है।

नारी शक्ति पुरस्कार

महिला ई-हाट-इस योजना के तहत घर पर रहने वाली महिलाओं को आर्थिक तौर पर मज़बूत करना है। ई-हाट की मदद से कोई भी महिला ऑनलाइन रजिस्‍ट्रेशन कराकर अपना बिजनेस शुरू कर सकती है। सरकार इसका कोई चार्ज भी नहीं लेती है।

महिला शक्ति केंद्र योजना

महिला शक्ति केंद्र योजना के तहत,आंगनवाड़ी केंद्र जिले के हर गांव में महिला शक्ति केंद्र का रूप लेगा। इन केंद्रों के जरिए ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को केंद्र सरकार से जुड़ी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी, ट्रेनिंग और सामुदायिक भागीदारी के ज़रिए क्षमता विकास पर ज़ोर दिया जाएगा। यह केंद्र देश के अति पिछड़े जिलों में खोले जाते हैं।

सुकन्या समृद्धि योजना

अगर आप अपनी बेटी के भविष्य के लिए निवेश प्लान तलाश रहे हैं तो सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) एक अच्छा विकल्प हो सकता है। बैंक और पोस्ट ऑफिस में जाकर कोई भी व्यक्ति या कानूनी अभिभावक 10 साल से कम उम्र की बेटियों के लिए यह अकाउंट खुलवा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें। (Click Direct Link)


Tags

Next Story