Modi Oath Ceremony : इन नेताओं के घर बजी फोन की घंटी, मंत्री बनने के लिए बुलाया दिल्ली

लोकसभा चुनाव में प्रचंड जीत हासिल करने के बाद नरेंद्र दामोदरदास मोदी आज (30 मई) को राष्ट्रपति भवन (RashtraPati Bhawan) में दोबारा देश के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। नरेंद्र मोदी के शपथ समारोह के लिए राष्ट्रपति भवन सज चुका है। 1971 के बाद पहला ऐसा मौका है जब कोई प्रधानमंत्री दोबारा पूर्ण बहुमत की सरकार का प्रधानमंत्री बनेगा। नरेंद्र मोदी के साथ अन्य मंत्री भी शपथ मंत्री पद की शपथ लेंगे। खबरों से मिली जानकारी के मुातबिक नरेंद्र मोदी सरकार के लिए कैबिनेट मंत्रियों के नाम फाइनल हो गए हैं।
रिपोर्ट्स के मुातबिक पीएमओ (PMO) जानकारी मिली है कि कैबिनेट में राजनाथ सिंह, प्रकाश सिंह बादल, सुरेश प्रभु, सुरेश अंगाड़ी, कैलाश चौधरी, स्मृति ईरानी, राव इन्द्रजीत, बाबुल सुप्रियो, हरसिमरत कौर, सदानंद गौड़ा, किरण रिजिजू, मुख़्तार अब्बास नकवी, प्रहलाद जोशी, अर्जुन राम मेघवाल, निर्मला सीतारमन, रविशंकर प्रसाद, पीयूष गोयल और संजीव बालियान मंत्रिपद की शपथ लेंगे।
PMO से इन नेताओं के पर गया फोन..
नितिन गडकरी, मनसुख मांडवीय, प्रकाश जावड़ेकर, कृष्ण पाल गुर्जर, आरसीपी सिंह, मनसुख वसावा, रामदास अठावले, डॉ. जितेन्द्र सिंह, कृष्ण रेड्डी, देबाश्री चौधरी, नरेंद्र सिंह तोमर, रमेश पोखरियाल निशंक, थावरचंद गहलोत, नित्यानंद राय, अनुप्रिया पटेल, पुरुषोत्तम रुपाला, प्रह्लाद जोशी, रवीन्द्रम, पुरुषोत्तम रुपाला, रामचंद्र प्रसाद सिंह (JDU), संतोष गंगवार, राज्यवर्धन सिंह राठौड़, धर्मेंद्र प्रधान, वीके सिंह, सुब्रता पाठक, संजय श्यामराव, रेणुका सिंह, अर्जुन मुंडा, साध्वी निरंजन ज्योति, गिरिराज सिंह।
बता दें कि पीएम मोदी के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए लगभग 8000 मेहमानों को न्योता भेजा गया है। बाहरी मेहमानों में बांग्लादेश, श्रीलंका, म्यांमार, थाईलैंड, नेपाल और भूटान के प्रमुख शामिल होंगे। इसके अलावा सांसदों और सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को भी न्योता दिया गया है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS