महाराष्ट्र में साधु और सेवक की आश्रम में हत्या, जांच में जुटी पुलिस

महाराष्ट्र के पालघर में चोरी के शक में दो साधुओं की पीट-पीटकर हत्या का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि एक बार फिर महाराष्ट्र के नांदेड़ में एक आश्रम के अंदर साधु की हत्या का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि बीती रात नांदेड़ के आश्रम में यह हत्या कर दी गई है। बताया जाता है कि साधुका शव आश्रम में मिला है।
वहीं उनके सेवादार का शव आश्रम से कुछ दूरी पर पड़ा मिला है। मामले की जानकारी मिलने का बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने साधू और सेवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
खबरों से मिली जानकारी के मुताबिक, सद्गुरु शिवाचार्य नागठणकर नांदेड के आश्रम में अपने शिष्यों के साथ रहा करते थे। शनिवार देर आश्रम में बीती देर रात शिवाचार्य नागठणकर की हत्या कर दी गई।
सुबह जब उनके शिष्यों ने आश्रम में उन्हें मृत देखा तो तत्काल इस बात की जानकारी पुलिस को दी। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने अभी जांच शुरू ही की थी। तभी किसी ने बताया कि उनके एक सेवक का शव गांव में आश्रम से कुछ ही दूरी पर मिला है।
पुलिस को शुरुआती जांच में हत्या का मामला चोरी लग रहा है। पुलसि के अनुसार, आश्रम में सामान बिखार देखा गया है। जिससे इस बात की आशंका है कि साधू और सेवक ने चोरी का विरोध किया होगा तभी उनकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने शव का कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS