Monsoon Rain: मुंबई में मौसम की पहली बारिश ने खोली BMC की पोल, कई जगहों पर जलभराव, ट्रैफिक जाम और अलर्ट जारी

Monsoon Rain: मुंबई में मौसम की पहली बारिश ने खोली BMC की पोल, कई जगहों पर जलभराव, ट्रैफिक जाम और अलर्ट जारी
X
25 जून को महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में मानसून ने दस्तक दे दी है। आज शुक्रवार को मुंबई में मौसम की पहली बारिश हुई है। शुरुआत में हल्की हल्की बारिश हुई और उसके बाद फिर कई इलाकों में तेज बारिश शुरू हो गई।

Monsoon Rain 25 जून को महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में मानसून ने दस्तक दे दी है। आज शुक्रवार को मुंबई में मौसम की पहली बारिश हुई है। शुरुआत में हल्की हल्की बारिश हुई और उसके बाद फिर कई इलाकों में तेज बारिश शुरू हो गई।

बारिश को लेकर मौसम विभाग ने 48 घंटे का अलर्ट जारी किया है। कई इलाकों में जलजमाव हो गया है। वहीं लोग मुंबई के कई इलाकों में बारिश की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर #MumbaiRains पर शेयर कर रहे हैं।

बता दें कि सबसे पहले मानसून ने केरल में दस्तक दी थी। जिसके बाद वो महाराष्ट्र, गुजरात और मध्य प्रदेश के इलाकों में पहुंचा। 21 जून को ओडिशा के तट पर दस्तक दी। मौसम विभाग के मुताबिक, मानसून की बारिश मुंबई के साथ गुजरात के कई इलाकों में भी होगी। मानसून के आने से लोगों को गर्मी से राहत मिल गई है।




वहीं दूसरी तरफ दिल्ली में मानसून अब 7 जुलाई तक पहुंचेगा। पहले 29 जून को पहुंचने वाला था। अभी दिल्ली के लोगों को गर्मी से राहत के लिए थोड़ा इंतजार करना होगा।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story