हरियाणा-दिल्ली में मानसून अगले 48 घंटे में देगा दस्तक, भारतीय मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट किया जारी

हरियाणा-दिल्ली में मानसून अगले 48 घंटे में देगा दस्तक, भारतीय मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट किया जारी
X
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बुधवार को अपनी भविष्यवाणी जारी करते हुए है कि अगले 48 घंटों में राजधानी दिल्ली समेत उत्तरी राज्यों में मानसून की दस्तक हो सकती है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बुधवार को अपनी भविष्यवाणी जारी करते हुए है कि अगले 48 घंटों में राजधानी दिल्ली समेत उत्तरी राज्यों में मानसून की दस्तक हो सकती है। साथ ही उसने इन जगहों के लिए ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है, जिसमें उत्तर प्रदेश के कई हिस्से, पूरा पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब और राजस्थान शामिल है। इन सभी जगहों पर अगले दो दिन में मानसून के आगमन के लिए आईएमडी के हिसाब से अनुकूल परिस्थितियां बनी हुई हैं। बुधवार सुबह भी दिल्ली के कुछ हिस्सों में बारिश हुई है। यहां अगले दो दिनों में सामान्य तौर पर बादल छाए रहेंगे और मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान राजधानी में अधिकतम और न्यूनतम तापमान 36 और 29 डिग्री सेल्सियस रहेगा। गौरतलब है कि दिल्ली में आमतौर पर मानसून की दस्तक की जून के अंत में होती है। लेकिन इस वर्ष पूर्वानूमानित तारीख से कुछ दिन पहले उत्तरी राज्यों में मानसून आने के पीछे एक चक्रवात को अहम वजह बताया जा रहा है। जो 19 से 20 जून को दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश की ओर बढ़ रहा है।

होगी भारी, बहुत भारी बारिश

आईएमडी के मुताबिक ऑरेंज अलर्ट का पूर्वानूमान या चेतावनी भारी बारिश से बहुत भारी बारिश से जुड़ा हुआ होता है। मानसून की तीव्रता के हिसाब से मौसम विभाग समय-समय पर कलर कोडेड चेतावनी जारी करता है। यह चार तरह की होती है, जिसमें ग्रीन, येलो, ऑरेंज और लाल रंग की चेताचनी शामिल है। ऑरेंज अलर्ट प्रशासनिक स्तर पर अधिकारियों को तैयार करने के लिए जारी किया जाता है। 24 जून को आईएमडी ने हिमाचल, उत्तराखंड, यूपी, पूर्वी राजस्थान, जम्मू-कश्मीर के हिमालय क्षेत्र, लद्दाख, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी राजस्थान, मध्य प्रदेश में बारिश का पूर्वानूमान लगाया था।

मंत्रालय का पक्ष

पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के सचिव माधवन नायर राजीवन ने ट्वीट कर कहा कि हिमालय और उत्तर पूर्व क्षेत्र की तलहटी में मानसून से जुड़ी गतिविधियां स्थानांतरित होने वाली हैं। जिसके बाद 25 से 28 जून तक इस क्षेत्र में भारी बारिश और बाढ़ की संभावना है। यहां बता दें कि 1 जून को मानसून ने केरल में दस्तक दी थी। यह देश में समय पर हुई मानसून की शुरूआत थी जो अगले चार महीनों तक जारी रहेगी। राजीवन ने यह भी कहा कि 26 जून से केरल में फिर से बारिश होने की संभावना है।

Tags

Next Story