Monsoon Update: समय से पहले केरल पहुंचा मानसून, आज इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

देश के दक्षिणी भाग के केरल में मानसून (Kerala Monsoon) ने समय से पहले दस्तक दे दी है। दक्षिण-पश्चिम मानसून 1 जून को आने वाला था, लेकिन उससे तीन दिन पहले ही रविवार को केरल में दस्तक दे चुका है। आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने कहा कि देश के दक्षिण-पश्चिम हिस्से में मानसून ने समय से पहले दस्तक दे दी है। केरल में मानसून ने दस्तक दे दी है।
मौसम विभाग ने कहा कि दक्षिण-पश्चिम मानसून आखिरकार केरल पहुंच गया है। रविवार को भुवनेश्वर में मौसम विभाग के क्षेत्रीय केंद्र को सूचित किया गया तो वहीं दूसरी तरफ केरल के क्षेत्रीय केंद्र ने मानसून की दस्तक की जानकारी दी। ट्वीट कर लिखा कि मानसून अपनी सामान्य शुरुआत की तारीख यानी 1 जून से तीन दिन पहले केरल पहुंच गया।
इससे पहले आईएमडी ने भविष्यवाणी की थी कि इस साल दक्षिण-पश्चिम मानसून 27 मई तक केरल तट से टकराएगा। हालांकि, रविवार को मानसून की शुरुआत की घोषणा की गई थी। क्योंकि स्थितियां अनुकूल थीं। अब मौसम विभाग ने कहा कि दक्षिण-पश्चिम मानसून आज दक्षिण अरब सागर के शेष हिस्सों, लक्षद्वीप क्षेत्र, केरल के अधिकांश हिस्सों, दक्षिण तमिलनाडु के कुछ हिस्सों, मन्नार की खाड़ी के कुछ हिस्सों और दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ गया है।
मौसम विभाग ने केरल में मानसून की तस्तक के साथ ही केरल, तमिलनाडु, मध्य बंगाल में बारिश की चेतावनी जारी कर दी है। मुंबई में भी अब मानसून जल्द ही दस्तक देगा। वहीं दिल्ली-एनसीआर में तापमान फिर बढ़ने लगा है। एनसीआर में शनिवार से अधिकतम तापमान फिर से बढ़ गया है। इस कारण चिपचिपी गर्मी और उमस से लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। अभी दिल्ली वालों को बारिश के लिए इंतजार करना होगा।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS