Moon Viral Video: चंद्रयान-3 के बाद चांद पर पहुंचा ये शख्स, सच्चाई जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान, देखें वीडियो...

Moon Viral Video: चंद्रयान-3 के बाद चांद पर पहुंचा ये शख्स, सच्चाई जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान, देखें वीडियो...
X
Moon Viral Video: सोशल मीडिया पर चांद की सतह से एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स एस्ट्रोनॉट जैसा ड्रेस पहनकर चांद पर चल रहा है। यहां जानें वीडियो की सच्चाई...

Moon Viral Video: सोशल मीडिया पर चांद का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स एस्ट्रोनॉट जैसा ड्रेस पहनकर किसी स्थान पर चल रहा है, जो देखने में बिल्कुल चांद की सतह के जैसा है। जिस स्थान पर शख्स खड़ा है, वह जगह भी चांद की सतह के तरह ऊबड़-खाबड़ है। शुरू में इस वीडियो को देखने पर ऐसा लगता है, जैसे वह शख्स चांद की सतह पर ही चल रहा है, लेकिन जब कैमरा उसका साइड एंगल दिखाता है, तो लोगों की आंखें खुली रह जाती है, तो चलिए आज आपको बताते हैं इस वीडियो में ऐसा क्या है। जिसकी वजह से यह इतना वायरल हो रहा है।

जानें क्या है इस चांद के वीडियो की सच्चाई

जब इस सीन को साइड के एंगल से शूट किया जाता है, तो बगल से एक ऑटो चलता दिखाई पड़ता है। दरअसल, यह एक टूटी सड़क है। जिस पर शख्स मून वॉक की तरह धीरे-धीरे चलकर रिल्स बना रहा है। साइड के एंगल से वीडियो को देखने के बाद हंसी रूकने का नाम नहीं ले रही है। यह वीडियो कानपुर का बताया जा रहा है। वीडियो में जो ऊबड़-खाबड़ दिख रहा है, वो टूटी हुई सड़क है। ये सड़क टूटी होने की वजह से चांद की सतह जैसा लग रही है। इस वीडियो को आर्टिस्ट बादल नंजुंडास्वामी नाम के शख्स ने रिकॉर्ड किया था, जबकि बादल नाम के शख्स एस्ट्रॉनॉट के कपड़ों में सड़क पर चलते हैं।

ये भी पढ़ें...Gadchiroli Bus Video: एक हाथ में छाता और दूसरे हाथ स्टीयरिंग, बस चलाता ड्राइवर फिर जो हुआ...

Tags

Next Story