मोरबी हादसे पर सीएम केजरीवाल ने बीजेपी को घेरा, बोले- पुल का गिरना बड़े करप्शन का रिजल्ट

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal) ने गुजरात के मोरबी में केबल पुल गिरने के बाद अपनी प्रतिक्रिया देते हुए बीजेपी पर निशाना साधा और इस बादसे को करप्शन का पुल कह डाला। क्योंकि गुजरात में आगमी विधानसभा चुनाव के बीच ये बड़ा हादसा राजनीति का पॉलिटिक्स पुल बना गया है।
पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को गुजरात में हुए मोरबी ब्रिज गिरने वाली घटना को एक बड़े भ्रष्टाचार का परिणाम बताया और इस हादस में अपनी जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि दी। केजरीवाल ने बीजेपी की सरकार पर निशाना साधते हुए मांग की है कि इस सरकार को इतनी बड़ी घटना के बाद अपना इस्तीफा दे देना चाहिए और तत्काल विधानसभा के चुनाव राज्य में कराए जाएं।
मोरबी का हादसा एक बड़े भ्रष्टाचार का मामला। BJP सरकार से देश के लोगों के कुछ सवाल-
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) November 1, 2022
घड़ी बनाने वाली कंपनी को पुल का ठेका क्यों?
बिना Tender के ठेका क्यों दिया?
कंपनी और मालिक का नाम FIR में क्यों नहीं है? उन्हें क्यों बचाया जा रहा है?
क्या BJP को कभी इस कंपनी से चंदा मिला? कितना? pic.twitter.com/prBgGaya5j
जानकारी के लिए बता दें कि गुजरात के मोरबी शहर में मच्छु नदी पर बना सस्पेंशन ब्रिज रविवार शाम को गिर गया। इस हादसे में अब तक 134 लोगों की मौत हो चुकी है। इसकी जानकारी राज्य पुलिस के सीनियर अधिकारी ने दी। आमतौर पर सस्पेंशन या हैंगिंग ब्रिज पानी के ऊपर बनाए जाते हैं। ये केबल के सपोर्ट से बने होते हैं। दरअसल, पानी में सपोर्ट पिलर बनाना आसान नहीं होता, ये पिलर पानी में ट्रैफिक को भी प्रभावित करते हैं। पुल जितना लंबा होगा उतना ये नीचे की ओर झुक जाता है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS