Morbi Cable Bridge: मोरबी पुल हादसे मामले में सरकार का बड़ा एक्शन, नगर पालिका का मुख्य अधिकारी निलंबित

मोरबी पुल हादसा (Morbi Bridge Incident) मामले में गुजरात सरकार (Gujarat Government) ने बड़ी कार्यवाही की हैं। सरकार ने मोरबी नगर पालिका (Morbi Municipality) के मुख्य अधिकारी संदीप सिंह जाला को निलंबित करने का आदेश दिया है। इसकी जानकारी मोरबी के जिला अधिकारी जी टी पंड्या ने दी। उन्होंने कहा "राज्य शहरी विकास विभाग ने मोरबी नगर पालिका के मुख्य अधिकारी संदीप सिंह जाला को निलंबित कर दिया गया है।"
उन्होंने कहा कि मोरबी के रेजिडेंट अपर कलेक्टर को अगले आदेश तक मुख्य अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। पंड्या ने आगे की जानकारी देते हुए कहा कि मोरबी नगर पालिका ने 15 साल के लिए ओरेवा समूह को पुल की मरम्मत और रखरखाव का ठेका दिया था। वही पुल गिरने की घटना के सिलसिले में पुलिस अब तक नौ लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। उन्होंने बताया कि पुलिस इस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
पुलिस ने इस मामले को लेकर कल मोरबी शहर के नगर प्रमुख से चार घंटे तक पूछताछ की थी। वही राज्य राहत आयुक्त हर्षद पटेल (Harshad Patel) ने कहा कि बीते रविवार से चल रहे जारी खोज और बचाव अभियान गुरुवार रात को बंद कर दिया गया। हर्षद पटेल ने कहा कि किसी और पीड़ित के लापता होने की सूचना नहीं मिलने पर इस अभियान को इसलिए रोक दिया गया हैं।
उन्होंने आगे कहा कोई लापता व्यक्ति नहीं बचा है, सभी जांच एजेंसियों के साथ चर्चा के बाद तलाशी अभियान पूरा कर लिया गया है। बात दें रविवार शाम को मच्छु नदी पर बना केबल पुल अचानक गिरने से 135 लोगों की मौत हो गई। रेस्क्यू में 100 से ज्यादा लोगों को बचाया गया। एक सदी पुराने पुल को हाल ही में मरम्मत और नवीनीकरण कार्य के बाद जनता के लिए खोल दिया गया था। पुल का प्रबंधन करने वाली कंपनी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS