Coronavirus: फिर डराने लगा करोना, देश में 24 घंटे में कोविड-19 के 8 हजार से अधिक केस दर्ज, पढ़ें पूरा अपडेट

Coronavirus Updates: भारत (India) में एक बार फिर कोरोना वायरस (Coronavirus) के दैनिक मामलों में तेजी से रफ्तार पकड़ ली है। जिस कारण लोगों के मन में भय पैदा हो गया है। देश में बीते 24 घंटे में कोविड-19 (Covid-19) के 8329 नए के सामने आए हैं जबकि 10 लोगों की मौत हुई है। एक दिन पहले के मुकाबले नए केसों की संख्या 9.8 प्रतिशत अधिक है। देश में प्रतिदिन संक्रमित होने वाले लोगों की तुलना में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या कम है। जिस कारण एक्टिव केसों में बढ़ोतरी होती जा रही है। बीते 24 घंटे में 4 हजार 216 मरीज ठीक हुए हैं, जिसके बाद देश में एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 40,370 हो गई है। डेली पॉजिटिविटी रेट 2.41 प्रतिशत है. भारत में कुल केस लोड 4,32,13,435 है।
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, बीते 24 घंटे में एक्टिव मामलों में 4 हजार 103 की बढ़ोतरी हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में एक्टिव केसों में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी महाराष्ट्र में देखी गई है। महाराष्ट्र में एक्टिव केसों में 1758 का इजाफा हुआ है। 1109 एक्टिव केसों के साथ केरल दूसरे नंबर पर है। इसके बाद कर्नाटक में 297 और दिल्ली में 234 के है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में कोरोना वायरस के मामले में भारत की रिकवरी दर 98.69 प्रतिशत है। देश में कोरोना वायरस को मात देने वालों की कुल संख्या 4,26,48,308 हो गई है। जबकि 24 घंटों में महाराष्ट्र में 1323 लोग ठीक हुए हैं, उसके बाद केरल में 1301, दिल्ली में 419 मरीज ठीक हुए हैं। कोरोना से मारने वालों की बात करें तो सरकारी रिकॉर्ड में वैसे तो 10 मौतें दर्ज की गई हैं, लेकिन इनमें से 5 ही पिछले 24 घंटों के अंदर हुईं। दिल्ली में 2 लोगों की जान कोरोना का वजह से गई।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS