Coronavirus: देश में 71 दिन बाद सबसे कम मामले आए, लेकिन मरने वालों की संख्या नहीं हो रही कम, पढ़ें पूरा अपडेट

Coronavirus: देश में 71 दिन बाद सबसे कम मामले आए, लेकिन मरने वालों की संख्या नहीं हो रही कम, पढ़ें पूरा अपडेट
X
केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय के मुताबिक, अगर कोरोना गाइडलाइन का पालन नहीं किया गया तो ये आंकड़े फिर से बढ़ सकते हैं।

Coronavirus: भारत में कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में अब कमी देखी जा रही है। प्रतिदिन देश में आने वाले संक्रमितों की संख्या अब कम हो गई है। करीब 71 दिन बाद देश में आज सबसे कम मामले दर्ज किए गए हैं। हालांकि, आज लगातार छठा दिन है जब देश में नये केस एक लाख से कम दर्ज किए गए हैं।

लेकिन प्रतिदिन होने वाली मौतें कम होती नहीं दिख रही हैं। हालांकि कोरोना वायरस से जंग जीतने के लिए देश में वैक्सीनेशन का कार्य भी तेजी के साथ किया जा रहा है। केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय के मुताबिक, अगर कोरोना गाइडलाइन का पालन नहीं किया गया तो ये आंकड़े फिर से बढ़ सकते हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार बीते 24 घंटों की बात करें तो देश में कोरोना संक्रमण के 80 हजार 834 नए मामले सामने आए और 3,303 मरीजों की मौत हुई है। देश में लगातार बढ़ रही मौतों संख्या चिंताजनक है। कोविड-19 के नए मामले सामने आने के बाद अब भारत में कुल संक्रमित मरीजों की संख्‍या 2 करोड़ 94 लाख 39 हजार 989 हो गई है।

जबकि 2 करोड़ 80 लाख 43 हजार 446 लोग ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। इसके अलावा अब तक देश में कोविड से मारने वाले लोगों की संख्या 3 लाख 70 हजार 384 हो गयी है। जबकि, देश में 10 लाख 26 हजार 159 एक्टिव केस हैं।

जिनका विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। जबकि देश में 25,31,95,048 लोग कोरोना वैक्सीन लगवा चुके हैं। बता दें कि देश के सबसे प्रभावित राज्य महाराष्ट्र में भी कोरोनावायरस की दूसरी लहर का असर कम हो गया है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, इसके के साथ देश में दैनिक पॉजिटिविटी दर 4.25 प्रतिशत हो गई है। वहीं ठीक होने की दर बढ़कर 95.26 प्रतिशत हो गई है। वहीं पिछले 24 घंटों में 1,32,062 लोगों ने कोरोना वायरस को मात दी है।

Tags

Next Story