MP News: चाचा ने पार की हैवानियत की हदें, 15 महीने की सगी भतीजी के साथ किया दुष्कर्म

मध्य प्रदेश के रीवा जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक चाचा ने अपनी दो सगी भतीजियों को अपनी हवस का शिकार बनाया है। इस घटना की सूचना बच्ची की मां ने पुलिस में दी, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चाचा को गिरफ्तार कर लिया है। एक बच्ची की उम्र 7 साल और दूसरी बच्ची सिर्फ 15 महीने की है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, रीवा जिले में एक चाचा ने अपनी 7 साल और 15 महीने की भतीजी के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद जब बच्ची रोते हुए मां के पास पहुंची तो मां ने इसकी जानकारी अपने पति को दी। आरोपी चाचा ने अपनी भाभी के साथ भी मारपीट की। जिसके बाद महिला ने इसकी रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई। चाचा कई महीनों से अपनी एक भतीजी के साथ दुष्कर्म कर रहा था।
बच्ची की मां ने इसकी रिपोर्ट थाने में दर्ज कराते हुए कहा कि उसके 22 वर्षीय देवर प्रमोद चतुर्वेदी ने 16 अक्टूबर को 7 वर्षीय भतीजी के साथ रेप किया था। घटना के बाद मासूम बच्ची रोती-बिलखती अपनी मां के पास पहुंची और मां को सारी बात बताई। लेकिन परिजनों ने घर की बदनामी न हो। इस कारण से इस बात को दबा दिया। साथ ही परिजनों को लगा कि अब प्रमोद ऐसी शर्मनाक हरकत नहीं करेगा। इसलिए उसे हिदायत देकर छोड़ दिया। लेकिन आरोपी चाचा ने 46 दिन बाद एक बार फिर दुष्कर्म किया। उसने 15 महीने की भतीजी से भी 2 दिनों तक दुष्कर्म किया।
इस मामले पर पुलिस ने जानकारी देते हुए कहा कि 22 साल के आरोपी चाचा प्रमोद चतुर्वेदी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पारिवारिक दबाव के चलते मां इसकी शिकायत करने के लिए थाने नहीं पहुंची थी। परिवार ने इस बात पर पर्दा डालने की कोशिश की थी। फिलहाल, अब आरोपी चाचा को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के अलावा पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS