सांसद ने राष्ट्रपति को पत्र लिखकर रतन टाटा को भारत रत्न देने का किया अनुरोध

वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के सांसद रघु रामकृष्ण राजू ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को एक पत्र लिखा है। सांसद ने अपने पत्र में उद्योगपति रतन टाटा को भारत रत्न सम्मान देने की मांग की है। राजू ने राष्ट्रपति को लिखे पत्र कहा कि इस दुनिया में बहुत से अरबपति पैदा हुए होंगे लेकिन लोगों पर जो प्रभाव रतन टाटा ने छोड़ा है, वैसा किसी और का नहीं है।
रतन टाटा बुधवार को ही 85 साल के हुए हैं। पत्र में कहा गया है कि रतन टाटा उन हस्तियों में हैं जो भारत रत्न के हकदार हैं। आंध्र प्रदेश के नरसापुरम से सांसद राजू ने राष्ट्रपति से उनके इस आग्रह पर गंभीरता से विचार करने को कहा है।
बता दें कि सांसद रघु रामकृष्ण राजू ने राष्ट्रपति से रतन टाटा को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान की मांग ऐसे समय पर की है जब टाटा समूह के मानद चेयरमैन रतन टाटा 85 वर्ष के हो गए हैं। देश के परोपकारी अरबपतियों की सूची में रतन टाटा की मौजूदगी रही है। सांसद राजू ने इसी बात का जिक्र करते हुए कहा कि रतन टाटा एक दिग्गज और ऐसी शख्सियत हैं जो भारत रत्न के हकदार हैं। उन्होंने अपने पत्र में राष्ट्रपति मुर्मू से अनुरोध किया कि वह रतन टाटा को भारत रत्न से सम्मानित करने पर सकारात्मक रूप से विचार करें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS