एमएस धोनी आर्मी के साथ कश्मीर में करेंगे ट्रेनिंग, सेना प्रमुख ने दी मंजूरी: सूत्र

एमएस धोनी आर्मी के साथ कश्मीर में करेंगे ट्रेनिंग, सेना प्रमुख ने दी मंजूरी: सूत्र
X
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने भारतीय सेना के साथ ट्रेनिंग के लिए अनुरोध किया था, जिसको आर्मी चीफ जनरल बिपिन रावत ने मंजूरी दे दी है।

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने भारतीय सेना के साथ ट्रेनिंग के लिए अनुरोध किया था, जिसको आर्मी चीफ जनरल बिपिन रावत ने मंजूरी दे दी है।

महेंद्र सिंह धोनी पैराशूट रेजिमेंट बटालियन के साथ ट्रेनिंग लेंगे। ट्रेनिंग का कुछ हिस्सा जम्मू-कश्मीर में भी होने की उम्मीद है। लेकिन सेना महेंद्र सिंह धोनी को किसी भी सक्रिय ऑपरेशन का हिस्सा नहीं बनने देगी। यह जानकारी समाचार एजेंसी एएनआई के हवाले से आर्मी सूत्रों से मिली है।

बता दें कि एमएस धोनी ने आज अपने संन्यास और वेस्टइंडीज के दौरे पर न जाने के कयासों पर विराम लगा दिया है। उन्होंने इन कयासों पर विराम लगाते हुए टीम के लिए 2 महीने तक खुद को अनुपलब्ध बना लिया है।

प्रादेशिक सेना की पैराशूट रेजिमेंट में मानद लेफ्टिनेंट कर्नल धोनी ने अगले 2 महीने अपनी रेजिमेंट के साथ रहने का फैसला लिया था, जिसे आर्मी चीफ जनरल बिपिन रावत मंजूरी दे दी है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story