मुख्तार अब्बास नकवी बोले राहुल गांधी लफ्फाजी का लॉलीपॉप हो गए, उधार कविता लिखकर करते हैं ट्वीट

केंद्रीय मंत्री और राज्य सभा सांसद मुख्तार अब्बास नकवी ने गुरुवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि राहुल गांधी लफ्फाजी का लॉलीपॉप हो गए हैं, लफ्फाजी से ज्यादा इनके पास और कुछ रह नहीं गया। रोज़ कहीं से उधार कविता लिखाकर ट्वीट कर देते हैं।
भय और भ्रम का माहौल पैदा करके बिचौलियों की जागीरदारी को बचाने की कोशिश चल रही है। ये बिल किसानों के हित में है, ये किसानों की समस्याओं के समाधान, किसानों को बिचौलियों से मुक्ति देने वाला बिल है। इनके कहने से कोई बिल वापस नहीं होने वाला है।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी लगातार कृषि बिल को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साध रहे हैं। विपक्षी पार्टियों के अलावा इस बिल का विरोध किसान भी कई राज्यों में कर रहे हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए मोदी सरकार पर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने लिखा, किसानों के बाद मज़दूरों पर वार. गरीबों का शोषण, 'मित्रों' का पोषण। यही है बस मोदी जी का शासन।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि कृषि विधयेक के खिलाफ देश के अलग अलग राज्यों में किसान विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। किसानों ने 25 सितंबर को भारत बंद का भी आह्वान किया है। लेकिन, केंद्र की मोदी सरकार का कहना है कि ये बिल किसानों के हित में है जो इनकी स्थिति को बेहतर करेगा।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS