अल-कायदा के धमकी भरे पत्र पर मुख्तार अब्बास नकवी की प्रतिक्रिया, बोले- ये मुसलमानों की हिफाजत नहीं मुसीबत है

आतंकवादी संगठन अल-कायदा (Terrorist organization Al-Qaeda) ने पैगंबर मोहम्मद साहब (Prophet Muhammad) के अपमान का बदला लेने के लिए हिंदुओं को निशाना बनाने के लिए देश में आत्मघाती हमलों (suicide attacks) की चेतावनी दी है। अल-कायदा के द्वारा जारी किए गए धमकी भरे पत्र पर केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि अल-कायदा मुसलमानों की हिफाजत नहीं मुसीबत है।
समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि अल-कायदा मुसलमानों की हिफाजत नहीं मुसीबत है। यह लोग इस्लाम को सुरक्षा कवच बनाकर इंसानियत को लहु-लुहान करना चाहते हैं। जो लोग पाकिस्तान के प्रोपेगेंडा में फंस रहे हैं उन्हें समझना चाहिए कि हिन्दुस्तान की अनेकता में एकता की ताकत को कमज़ोर नहीं कर सकते। भाजपा नेता ने आगे कहा कि जो लोग सलेक्टिव मानवधिकार की बात कर रहे हैं। जहां पर मानवधिकार की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं, अल्पसंख्यकों पर खुलेआम कत्लेआम, जुर्म और जुल्म की पराकाष्ठा पर आंख बंद करे हुए हैं।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि आतंकी संगठन अल-कायदा ने पत्र में पैगंबर के खिलाफ बोलने वाले प्रत्येक व्यक्ति को आत्मघाती हमलों में मारने की धमकी दी है। पत्र में आतंकी समूह ने स्पष्ट रूप से उल्लेख किया है, भगवा आतंकवादियों को अब दिल्ली, मुंबई, यूपी और गुजरात में अपने अंत की प्रतीक्षा करनी चाहिए। ऐसे लोग न तो अपने घर में सुरक्षित रह पाएंगे और न ही उनकी सेना उनकी रक्षा कर पाएगी। बता दें कि बीते दिनों भाजपा के कुछ नेताओं ने मोहम्मद साहब को लेकर विवादित बयान दिया था, जिसके बाद से सियासत गरमाई हुई है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS