मुख्तार अब्बास नकवी बोले, राहुल गांधी की बेवकूफियों की वजह से कांग्रेस वेंटिलेटर पर चली गई

मुख्तार अब्बास नकवी बोले, राहुल गांधी की बेवकूफियों की वजह से कांग्रेस वेंटिलेटर पर चली गई
X
कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान पर सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार में मंत्री मुख्तार अब्बास नक़वी ने प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान पर सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार में मंत्री मुख्तार अब्बास नक़वी ने प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा है। मुख्तार अब्बास नकवी ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इनकी (राहुल गांधी) बेवकूफियों की वजह से इनकी पार्टी वेंटिलेटर पर चली गई है। और इनका अहंकार एक्सीलेटर पर है। कभी ये अर्थशास्त्री बन जाते हैं तो कभी वैज्ञानिक और कभी देश की अर्थव्यवस्था पर ज्ञान देने लगते हैं।

राहुल गांधी ने दिया था ये बयान

कांग्रेस नेता राहुल रविवार को आने ट्विटर एकाउंट से ट्वीट किया था। राहुल गांधी ने लिखा था कि 2426 कंपिनयों ने लोगों की बचत के 1.47 लाख करोड़ रुपये बैंक से लूट लिए। क्या ये सरकार लूट की तहक़ीक़ात करके दोषियों को सजा देगी? या इन्हें भी नीरव मोदी और ललित मोदी जैसे फरार होगी।

इसके अलावा राहुल गांधी ने एक और ट्वीट किया था। उन्होंने लिखा कि भाजपा झूठ को संस्थागत तौर पर फैला रही है।

1. Covid19 टेस्ट पर बाधाएँ लगायीं और मृतकों की संख्या ग़लत बतायी।

2. GDP के लिए एक नई गणना पद्धति लागू की।

3. चीनी आक्रमण पर पर्दा डालने के लिए मीडिया को डराया।

ये भ्रम जल्द ही टूट जाएगा और देश को इसकी भारी क़ीमत चुकानी होगी।

Tags

Next Story