भारत में हज 2022 की पूरी प्रक्रिया 100 प्रतिशत डिजिटल होगी: मुख्तार अब्बास नकवी

भारत में हज 2022 की पूरी प्रक्रिया 100 प्रतिशत डिजिटल होगी: मुख्तार अब्बास नकवी
X
अल्पसंख्यक मामलों, विदेश मामलों, स्वास्थ्य और नागरिक उड्डयन मंत्रालयों के अधिकारी, सऊदी अरब में भारत के राजदूत, जेद्दा में भारत के महावाणिज्य दूत और अन्य वरिष्ठ अधिकारी राष्ट्रीय राजधानी में आगामी हज समीक्षा बैठक में मौजूद रहेंगे।

केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा है कि भारत में हज 2022 की पूरी प्रक्रिया 100 प्रतिशत डिजिटल होगी। नकवी ने शनिवार को मुंबई के हज हाउस में एक ऑनलाइन बुकिंग सुविधा का उद्घाटन किया और बाद में एक बयान में कहा कि भारत, इंडोनेशिया के बाद हज यात्रियों की दूसरी सबसे बड़ी संख्या भेजता है।

नकवी ने कहा कि सऊदी अरब सरकार के द्वारा हज 2020 और इस साल भी कोविड-19 महामारी को देखते हुए लिए गए निर्णय की वजह से लोग हज करने नहीं जा सके। नकवी ने बयान में यह भी कहा गया है कि हज 2022 का ऐलान 21 अक्टूबर को नई दिल्ली में होने वाली आगामी हज समीक्षा बैठक में संबंधित विभिन्न विभागों के परामर्श के बाद की जाएगी।

अल्पसंख्यक मामलों, विदेश मामलों, स्वास्थ्य और नागरिक उड्डयन मंत्रालयों के अधिकारी, सऊदी अरब में भारत के राजदूत, जेद्दा में भारत के महावाणिज्य दूत और अन्य वरिष्ठ अधिकारी राष्ट्रीय राजधानी में आगामी हज समीक्षा बैठक में मौजूद रहेंगे।

इसके अलावा केंद्रीय मंत्री नकवी ने कहा कि भारत और सऊदी अरब में तीर्थयात्रियों के लिए कोविड-19 प्रोटोकॉल और स्वास्थ्य और स्वच्छता के संबंध में हज 2022 के लिए विशेष प्रशिक्षण की व्यवस्था की जा रही है। भारत में हज 2022 की पूरी प्रक्रिया 100 प्रतिशत डिजिटल होगी।

बिना 'मेहरम' (पुरुष साथी) के 700 से अधिक महिलाओं ने हज 2021 के लिए आवेदन किया था और उसी श्रेणी के तहत 2,100 से अधिक महिलाओं ने हज 2020 के लिए आवेदन किया था। नकवी ने कहा कि अगर वे तीर्थयात्रा पर जाना चाहते हैं तो उनके आवेदन हज 2022 के लिए भी पात्र होंगे। उन्होंने कहा कि अन्य महिलाएं भी 'मेहरम' श्रेणी के तहत हज 2022 के लिए आवेदन कर सकती हैं, उन्होंने कहा कि श्रेणी के तहत सभी महिलाओं को लॉटरी प्रणाली से छूट दी जाएगी।

Tags

Next Story