कांग्रेस के प्रदर्शन पर नकवी का हमला, बोले- वे अपनी मम्मी के घर से मनमोहन जी के घर तक पदयात्रा करें, तब समझ...

कांग्रेस के प्रदर्शन पर नकवी का हमला, बोले- वे अपनी मम्मी के घर से मनमोहन जी के घर तक पदयात्रा करें, तब समझ...
X
कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी (Union Minister Mukhtar Abbas Naqvi) ने बड़े ही सादगी के साध निशाना साधा है।

भारत में लगातार पेट्रोल और डीजल (Petrol Diesel) की कीमतों में बढ़ोतरी की जा रही है। यही वजह है कि बीते 10 दिनें में पेट्रोल डीजल छह रुपये से अधिक महंगा हो गया है। इसलिए राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के नेतृत्व में आज कांग्रेस (Congress) के नेता दिल्ली में विजय चौक (Vijay Chowk) पर बाइक और गैस सिलेंडर रखकर मोदी सरकार (Modi Government) के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

कांग्रेस के लोगों को इतनी मेहनत करने की जरूरत नहीं

कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी (Union Minister Mukhtar Abbas Naqvi) ने बड़े ही सादगी के साथ निशाना साधा है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, बीजेपी नेता ने कहा है कि कांग्रेस के लोगों को इतनी मेहनत करने की जरूरत नहीं है। वह अपनी मम्मी जी के घर से मनमोहन जी के घर तक पदयात्रा करें, तब उनको समझ आएगा कि महंगाई क्यों बढ़ी है? आज महंगाई सप्लाई चेन और युद्ध की वजह से बढ़ रही है। यूके में 20 प्रतिशत से अधिक महंगाई बढ़ी है।

10 दिन में 9 बार बढ़े पेट्रोल डीजल के दाम

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बीते 10 दिनों में पेट्रोल डीजल के दामों में 9 बार वृद्धि की गई है। बढ़ती पेट्रोल डीजल की कीमतों से अन्य सामान पर भी इसका असर देखा जा रहा है। जिस वजह से आम आदमी महंगाई से जूझ रहा है। तेल कंपनियों ने देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल-डीजल की कीमत में 80-80 पैसे की बढ़ोतरी की है। इसी के साथ दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल 101.81 और डीजल 93.07 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।

Tags

Next Story